रविवार, 16 मई 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध का फैसला वापस


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के विरोध का फैसला वापस ले लिया है। जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद बाहर निकले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं होगा। हम जिला प्रशासन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं,उनका जिले में स्वागत है। भाकियू अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत द्वारा वार्ता में डीएम सेल्वा कुमारी जे की अपील पर यह फैसला किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध के ऐलान के बाद जिलाधिकारी आवास पर भारतीय किसान यूनियन और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान सहित 5 पदाधिकारियों का दल  जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...