शनिवार, 24 अप्रैल 2021

ग्लेशियर फटने के बाद उत्तराखंड में अलर्ट


देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूटने के बाद पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। वहीं अच्छी खबर यह है कि भारत चीन सीमा से जुड़े इस इलाके में सेना ने अब तक 291 लोगों को बचा लिया है। इनमें अधिकांश बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के कर्मचारी हैं। ये सभी चीन से सटी सुमना सीमा पर सड़क का निर्माण कर रहे थे। पहले खबर थी कि बीआरओ का एक कैम्प चपेट में आया है। सेना ने तत्काल वहां फंसे लोगों को बचा लिया। इसके बाद देर रात सूचना मिली की एक और कैम्प बर्फीले तूफान की चपेट में आया है। अच्छी खबर यह है कि सभी लोगों को सेना ने बचा लिया है। इस बीच जोशीमठ से बहने वाली ऋषिगंगा नदी में खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने दो दिन में मौसम साफ होने की बात कही है, जिसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। सड़क से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। इस नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते निचले स्थानों पर खतरा बना हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने ग्लोशियर टूटने की पुष्टि कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...