शनिवार, 24 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 07:17 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी सुबह तक 06:22 तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 11:43 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:25 से सुबह 11:01 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:13* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:59* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वामन-मदन द्वादशी, विष्णुदमनोत्सव, शनिप्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अंनग त्रयोदशी* 🌷

🙏🏻 *25 अप्रैल 2021 रविवार को अंनग त्रयोदशी के दिन व्रत करने से दाम्पत्य - प्रेम में वृद्धि होती है तथा पति - पुत्रादि का अखंड सुख प्राप्त होता है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हनुमानजी प्रणाम मंत्र* 🌷

➡ *27 अप्रैल 2021 मंगलवार को हनुमान जयंती है ।*

🙏🏻 *मैं जब भी कभी हनुमानजी की मूर्ति के सामने खड़ा होता हूँ तो यही बोलता हूं -*

🌷 *सुमिरि पवनसुत पावन नाम , अपने वश करि राखे राम ।*

🙏🏻 *हे हनुमानजी, आपने रामनाम का ऐसा तो सुमिरन किया कि रामजी को ही आपने अपने वश में कर लिया ।*

🌳 *आप भी कभी जाओ तो ये बोलना क्‍योंकि हनुमानजी को जप बहुत अच्‍छा लगता है । हनुमानजी के आगे कोई*

🙏🏻 *सिंदूर और चोला न चढ़ाये, नारियल न रखें तो हनुमानजी नाराज नहीं होंगे पर ये बोल दे कि हनुमानजी आपको भगवान का नाम कितना प्‍यारा लगता है ।*

🌷 *सुमिरि पवनसुत पावन नाम , अपने वश करि राखे राम । हनुमानजी राजी होंगे ।*

🙏🏻 *- 

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हनुमान जयंती - दीप दान महिमा* 🌷

🙏🏻 *गेहूँ, तिल, उड़द, मूंग और चावल.. इन पाँचों के आटे से मिलाकर दिया बनाया जाये और वो जलाकर हनुमानजी के नाम से मंदिर में, पीपल या बड के पेड़ या घर में ही रखा जाये तो बड़ा शुभ माना जाता है |*

🌷 *इससे मनोरथो की सिद्धि होती है|* 🌷


🙏🏻 *भक्ति बढ़ाने की भावना से हनुमानजी की राम भक्ति सच्ची है तो मेरी भी मेरे अराध्य के चरणों में, मेरे सद्गुरु के चरणों में मेरी भक्ति सच्ची हो, दृढ हो | मेरा जीवन उपासनामय हो | मैं इच्छानिवृति का रास्ता कभी न छोडू, मैं गुरु की उपासना का रास्ता कभी न छोडू | मेरी भक्ति में दृढ़ता है इसलिए हनुमानजी की जयंती को हनुमान के नाम से पाँच अन्न का आटा मिलाकर अगर दीपक बनाया जाये और हनुमानजी के नाम से जलाया जाय तो बड़ा शुभ माना जाता है | सरसों का तेल के और घी का भी दिया कर सकते हैं |*

💥 *27 अप्रैल 2021 मंगलवार को हनुमान जयंती है ।*

🙏🏻 *



                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 अप्रैल: शनि प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्य को छोड़कर परिवर्तनों की तरफ जल्दी आकर्षक हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ निराशाजनक समाचार मिल सकता है, लेकिन सायंकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना दिख रही है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसायिक सहयोगी आपसे सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसथी से आज आपको सम्मान प्राप्त होगा और पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और लोगों का समर्थन मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। शासन व सत्ता का भरपूर लाभ मिलेगा और किसी सरकारी योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। अचानक कुछ कार्य आने से आपकी दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आज व्यस्तता के बीच आप प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। इससे जीवन साथी खुश नजर आएंगे। शिक्षा में आ रही बांधा आज दूर होगी, जिससे उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। यदि कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारियों से अनबन चल रही थी, तो फिर आज सुधार होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आप कुछ देनदारी की खरीदारी की चीजें भी खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने का मन हो, तो सोच समझ कर जाए क्योंकि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खोने का डर बना हुआ है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी कार्य प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप का दायरा भी बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस की समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों से मेल मिलाप होगा और कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य रुके हुए हैं, तो आज उन्हें पूरा करने के लिए समय अवश्य निकालेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन कोष में वृद्धि होगी। व्यापारीयों को व्यस्तता अधिक रहेगी। इस वजह से वह अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। इससे जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने आनंद व मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको जीत मिल सकती है और आप की प्रॉपर्टी में भी इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जारी प्रयासों से सफलता मिलेगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आज आपको सफलता मिल सकती है। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर भी जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें भी अब राहत हो सकती हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए कुछ शांति की प्रवृत्ति का रहेगा। घर परिवार का माहौल शाति भरा रहेगा और शुभ समाचार मिलने से परिवार के सदस्यों की खुशियों में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी चली आ रही समस्याए आज खत्म होगी और रिश्ते को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन में आज नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। विदेशी संस्था के साथ आप की साझेदारी के लिए उत्तम समय है। यदि आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, जिसमें आपको धन की प्राप्ति होगी और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मिलाने से भाइयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में चल रही उलझन आज समाप्त होंगी और रिश्ते में नई मजबूती आएगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कुछ योजना सफल हो सकती है, जो आपको लाभ देना शुरू करेंगी। संतान पक्ष की उन्नति होने से मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसीलिए थोड़ी सी परेशानी होने पर भी तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो शत्रु आज चुगली लगा सकते हैं। सायंकाल का समय देव दर्शन आदि में व्यतीत करने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी की सलाह बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

धनु 

आज का दिन रोजगार की तलाश करने वाले लोगो के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति ने आपसे धन उधार लिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं हल होंगी। व्यापार में आज कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। घर पर अतिथि आगमन होगा, इसमें परिवार के सदस्य नजर आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार को सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उसको पूरा करने के लिए समय निकाल सकते हैं। जीवनसाथी आज कोई उपहार दे कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य से आप सभी समस्याओं से मुक्ति पाने में समर्थ रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। भाई-बहन की शादी का प्रस्ताव प्रबल हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। संतान को आपकी सलाह से कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का आज विकास होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध और वाणी दोनों पर संयम रखना होगा अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप अपनी जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग कर भी लेकर जा सकते हैं। यदि किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय इंतजार करें। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें भरपूर लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और अन्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोग व समर्थन मिलने से आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। यदि यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। 

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...