रविवार, 11 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक 11 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद सुबह 08:58 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - इन्द्र दोपहर 01:53 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:22 से शाम 06:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:55* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, अमावस्या वृद्धि तिथि*

 💥 *विशेष - अमावस्या और रविवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें तथा तिल का तेल खानाऔर लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 

👉🏻 *12 अप्रैल 2021 सोमवार सूर्योदय से सुबह 08:01 तक सोमवती अमावस्या है ।*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

☺ *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*

  🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी



23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष


24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

 आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी नौकरी में आपके शत्रु भी आपकी तरक्की से जल सकते हैं, लेकिन आपको उनके ऊपर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य पर फोकस करके अपने काम में लगे रहना है क्योंकि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आज का पूरा दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। नौकरी मे आज आपके ऊपर कुछ भार हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों यदि कोई नया कोर्स करना चाहते हैं, तो उस में दाखिला ले सकते है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के माहौल में समय व्यतीत करेंगे। आज दोपहर के समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके मन में संतोष की भावना रहेगी। आज आपकी किसी ऐसे प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जिसके हाथ पर लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन आज हंसी खुशी मे बीतेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको प्रमोशन मिलने की संभावना देख रही है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन सायं काल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट लगने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन व्यवसाय के कार्यों में व्यस्तता व भागदौड़ में व्यतीत होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके दिन उत्तम रहेगा, लेकिन यदि किसी बैंक के संस्था से ऋण लेने का विचार है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। शीघ्रता और भावुकता में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो भविष्य में आपको इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान के दर्शन कराने के लिए जा सकते हैं। आज आपको आपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके खान-पान पर ध्यान देना होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से सफलता देने वाला होगा। खासतौर से जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए तो दिन उत्तम रहेगा। आज उनको उनकी इच्छा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपको कोई दिक्कत लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज ज्यादा पीड़ा दे सकता है। सायंकाल का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या भी हो सकती है। आज नौकरी व व्यवसाय दोनों में ही आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी और आपके रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज सुखद समय व्यतीत होगा। मंगललिक कार्यक्रमो में शामिल होने का भी अवसर आज आपको मिल सकता है। यदि घर गृहस्थी में कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वे आज समाप्त हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। सायंकाल के समय अचानक से धन लाभ हो सकता है और आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के घर पर कोई योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत आज आपको मिल सकते हैं, जिससे आप लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। अधिक भागदौड़ होने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के विवाह संबंधी कोई मुद्दा आज फिर से सिर उठा सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको कहीं से अपने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लेंगे और अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद करने की सोच सकते है। आज दिन में किसी प्रियजन से भेंट होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको अपने आस पड़ोस में किसी से भी विवाद में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए खर्चो का रहेगा। आज आप अपने घर की जरूरत की चीजों पर धन खर्च करेंगे और भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आज किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपका धन फस सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है,तो उसमें आज आप को चक्कर काटने पड़ सकते हैं, तभी आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे और आप के खिलाफ कुछ रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें ना कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको अपने किसी सहयोगी से बहस में पढ़ने से बचना होगा।

मकर 

आज का दिन आपको आपकी नौकरी और व्यापार में आपके मन के मुताबिक परिणाम देगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको सायंकाल के समय अपने किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी को आज प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ जरूरी बदलाव करने की बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्व को आप जिम्मेदारी से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शाम के समय आज अपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि आज आपनी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को जांच ले। आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप भविष्य में मुसीबत में आ जाएंगे। संतान के संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं। इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने वैवाहिक जीवन मैं आनंद उठायेगे और आपके साथ मिलने से आपके सभी का काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस की बढ़ती सफलता आपको खुशी हो गई और आप कुछ विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। माता पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से आज छुटकारा मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो भविष्य में आपको उसका लाभ होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।


आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...