गुरुवार, 11 मार्च 2021

ऋषिबोधोत्सव पर यज्ञ और भजन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज के संस्थापक, स्वदेशी राज के उदघोषक, महान समाज सुधारक ऋषि दयानन्द सरस्वती के बोधोत्सव पर यज्ञ और भजनों के द्वारा देश को राष्ट्रविरोधी ताकतों से बचाने का संकल्प लिया गया।

संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर यज्ञ में आहुतियां देकर महर्षि दयानंद की प्रेरक स्मृति को नमन किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि महाभारत काल के बाद ऋषि दयानंद जैसा वेदों का ज्ञाता, देशभक्त, समाज सुधारक, ब्रह्मचारी राष्ट्र में पैदा नहीं हुआ है। ढोंग, पाखंड, अंधविश्वास में आकंठ डूबे समाज में उन्होंने वेदों की ज्योत्ति जलाई। विधवा बेटियों के पुनर्विवाह, स्त्री शिक्षा और छुआ-छूत के खिलाफ देश में व्यापक अभियान चलाया। जीवन निर्माण के लिए बेटे-बेटियां सत्यार्थ  प्रकाश पढ़े, वेदों का स्वाध्याय करें। पाखंड और अंधविश्वास के चंगुल से बचिए, तभी ऋषि के सपनो का भारत बनेगा।

आर्य सँस्कृति प्रचार संघ के अध्यक्ष आनंद पाल सिंह आर्य, डॉ. सतीश चौधरी, मंगत सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मास्टर राजेन्द्र प्रसाद ने ऋषि की महिमा बताई। सोना देवी, रेनु शर्मा, पिंकी, अनन्या दत्त, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्य देव आदि मौजूद रहे।

गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में ऋषिबोधोत्सव पर यज्ञ में कामिनी एवं संदीप सिंघल और रेणु चौधरी एवं डॉ. संदीप सिंह यज्ञमान रहे। भजनोपदेशक घनश्याम प्रेमी ने कहा कि महर्षि दयानंद ने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर हिंदुओ समाज की रक्षा की थी। उन्होंने भजनों के द्वारा प्रेरक संदेश दिया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह राणा, मनीष अग्रवाल, जय सिंह धीमान, पूर्व डीसीओ विजय पाल, ब्रजपाल सिंह तोमर, ब्रजवीर एडवोकेट, देवेंद्र सिंह राणा, राकेश ढींगड़ा, प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, संगीता राठी, नीलम ढींगड़ा, ओमवती आदि ने यज्ञ में भाग लिया।

--------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...