गुरुवार, 11 मार्च 2021

तीरथ सिंह रावत को अशोक बाठला ने दी शुभकामनाएं

 देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक बाठला ने रावत के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताया है। 


मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत को बधाईयों का तांता लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ व्यापारी तथा भाजपा नेता अशोक बाठला ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व मं उत्तराखंड मेें प्रगति की राह और तेजी से आगे बढेगी। वे कई बार मुजफ्फरनगर में और अशोक बाठला के निवास पर भी आ चुके हैं। अब उनके मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रतीक्षा है। रावत की सबसे पहले चुनौती मंत्रिमंडल विस्तार करना होगा।मंत्रिमंडल में सीएम समेत कुल मिलाकर 12 लोग शामिल होंगे। अभी लंबे समय से मंत्रियों के तीन पद खाली चल रहे थे। इन तीन पदों को लेकर लंबे समय तक जोरआजमाइश चलती रही। हालांकि, अब नये सिरे से मंत्रियों के सभी पद भरे जाते हैं, तो तीन नए मंत्री बनेंगे, बाकी एक सीएम के अलावा आठ पुराने मंत्रियों में कुछ ड्रॉप भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में जगह बनाए रखने के लिए सभी ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके लिए दिल्ली के संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...