मुजफ्फरनगर l भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिद्ध पीठ देवी मंदिर में नई मंडी भाजपा मंडल की कार्यकारिणी द्वारा एक बैठक आहूत की गयी l जिसकी अध्यक्षता नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर ने की और संचालन मंडल महामंत्री डॉ अशोक कुमार ने किया | मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर ने प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के शुक्रवार की शाम 5 बजे एम०जी० पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम को नई मंडी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा विचार विमर्श हुआ l साथ ही कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर मुजफ्फरनगर जिले की पहचान बनाए रखने की अपील की गई है l कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री पवन छाबड़ा, उपाध्यक्ष बशेशवर दयाल, हर्षवर्धन बंसल, रामकिशन शर्मा, मंडल मंत्री योगेश चौधरी, आदेश गौतम, सीमा गोस्वामी, दिनेश पुंडीर, पूनम गर्ग, सेक्टर सयोंजक, राकेश सिसौदिया, चौधरी यशपाल, प्रियांक गुप्ता, अरुण शर्मा, सुभाष शर्मा, राहुल कुमार एडवोकेट, अर्ष सिंघल, भूपेन्द्र
प्रजापति, संजय जैन आदि उपस्थित रहे|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें