शनिवार, 27 मार्च 2021

पुलिसकर्मियों को पीटा, कोतवाल को मारी चप्पल

 


मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और पुलिस के बीच विवाद मेेे कार्यकर्ता के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले ने तूल पकड लिया।  भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने कोतवाल को चप्पल मार दी। उधर, कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों को पीटा है। 

बताया गया है कि शनिवार की सुबह  संघ के एक पदाधिकारी कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्नान करने से रोका। अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी होते हुए भाजपा और संघ के लोगों में आक्रोश फैल गया। वे कुंभ मेला क्षेत्र में में जुटे गए। इसके बाद उन्होंने वृंदावन कोतवाली पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।  मारपीट में घायल पदाधिकारी जब अस्पताल पहुंचे तो यहां भी विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार को चप्पल मार दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...