रविवार, 21 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 21 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 मार्च 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 07:11 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा शाम 07:25 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - आयुष्मान् दोपहर 12:40 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:19 से शाम 06:50 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:45* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:48* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - होलाष्टक प्रारंभ, रविवारी सप्तमी (सुबह 06:45 से सुबह 07:11 तक)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ब्लोकेज हो तो* 🌷

➡ *अदरक का कद्दुकस और गुड़ का कद्दुकस सुबह-सुबह थोड़ा खाएं ....श्वास बाहर रख के भगवान का नाम जपें ..ब्लोकेज खुल जायेगा | नींबू और २५ तुलसी के पत्तों का रस कभी-कभी लें ...इससे भी आराम होता है | काहे को by pass surgery कराना !!*

🙏🏻 

        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होलाष्टक विशेष* 🌷

🙏🏻 *फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली के दिन तक का काल "होलाष्टक" कहलाता है | इन दिनों में शादी, ब्याह, सगाई आदि के काम नहीं किये जाते, लेकिन अगर जप-तप करते हैं तो बहुत फायदा होता है | चमत्कारिक फायदा होता है |*

💥 *विशेष ~ 21 मार्च 2021 रविवार से होलाष्टक प्रारंभ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *राजमा से सावधान* 🌷

🍲 *ये सीजन गर्मी की है इन गर्मी की सीजनों में राजमा खाने वालें सावधान | इस सीजन में राजमा जल्दी पचता नही फिर गोंड़ों का और जोंड़ों का दर्द अदि करता है |*

🙏🏻

        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷

➡ *उबटन वाला स्नान यानी सात चीजों का उबटन लगा के नहाओ सात चीजें हैं :*

👉🏻 *१ गेहूँ*

👉🏻 *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*

👉🏻 *३ मूँग*

👉🏻 *४ चना*

👉🏻 *५ उड़द*

👉🏻 *६ जौं*

👉🏻 *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा |*

➡ *इस का समान भाग मिश्रण बना लें उसको चक्की में पिसवाकर उस पाउडर का घोल बनाकर उससे नहाऐं पहले ललाट पर (भस्म की तरह बीच की तीन उँगलियों से लगायें) लगायें आधा-एक मिनट “ॐ नमः शिवाय ” बोलें इससे पाप नाशिनी ऊर्जा पैदा होगी और स्वास्थ्य में कितने लाभ होगें बता नहीं सकते, साबुन लगाने से डिप्रेशन होता है, शरीर के रोम-कूप पर बुरा असर पड़ता है*

➡ *सप्त धान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*

🙏🏻 

मेष 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कोई खास दिन फाइनल हो सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।  सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मित्रों की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी

वृष 

आज का दिन आपके लिए भी मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपकी भागदौड़ भी अधिक होगी और आप काफी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने व्यवसाय को पीछे नहीं छोड़ना है, उस पर भी नजर रखनी है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन में खुशी का भाव रहेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो आपके बिजनेस को चार चांद लगाएंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सीनियर्स का विशेष सहयोग मिलेगा। आज आप किसी क्रिएटिव और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बिता सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आप की नौकरी व व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी आपका भरपूर सहयोग देंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ खानपान में व्यतीत करेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज जो भी कार्य करें, पूरी लगन से करें, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाई बहनों की सलाह आज आपके लिए कारगर साबित होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी व वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। 

कन्या 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसकी परिवार को बुजुर्गों की सलाह की आवश्यकता होगी सायंकाल के समय यदि कोई कानूनी विवाद है, तो उसका निपटारा हो सकता है। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग आज कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र मे भी आपकी साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में भी आज दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आज परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। आपनी नौकरी मे कुछ नवीनता ला सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन सावधानी व सतर्कता से चलने का होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नौकरी में आज कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी मधुर वाणी से आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया है, तो वह आज आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। घर की साज-सज्जा के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर भी फर्क पड़ेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें। संतान के विवाह संबंधित चर्चा आज घर परिवार में हो सकती है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में आज संपत्ति से संबंधित कोई मामला सिर उठा सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे और बुजुर्गों की सलाह से कार्य करेंगे, तो सफलता प्राप्त होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए हितकर होगी। यदि आज आपको कोई व्यक्ति परेशानी में देखता है, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपके परिवार में आज कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने की कोशिश करें। नौकरी व व्यापार में आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से बहुत कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपको कमी थी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...