बुधवार, 17 मार्च 2021

आज का पंचांग और राशिफल 18 मार्च 2021

 




🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 मार्च 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी 19 मार्च रात्रि 02:09 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 10:35 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - वैधृति सुबह 09:58 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:45* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:47* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सुख-शांति के लिए* 🌷

🏡 *घर के मुख्य दरवाजा की जो दहलिज होती है | उस दहलिज को रोज सुबह-शाम साफ़ पानी से धो दिया जाय तो उस घर में अंदर आने वाले व बाहर जाने वाले को सुख-शांति और सफलता की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गर्मी या सिरदर्द हो तो* 🌷

🌞 *गर्मी है तो एक लीटर पानी उबालो, उबालकर आधा लीटर हो जाये तो उसे  पीने  से गर्मी का प्रभाव शांत हो जायेगा | फिर भी आँखे जलती हैं और गर्मी है तो एक कटोरी में पानी लो मुह में कुल्ला घुमाओ और दोनो आँख  पानी में  डुबो दीजिए आँखो के द्वारा गर्मी खिंच जायेगी, सिरदर्द की बहुत सारी बीमारियाँ इसी से भी भाग जाती है |*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन, समृद्धि, सुख और शांति के लिए* 🌷

🙏🏻 *हिंदू धर्म में कुछ चीजें ऐसी मानी गई हैं जिन्हें घर में जरूर रखना चाहिए। कहा जाता है जहां भी ये मंगल प्रतीक रखें जाते हैं। उस घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।  साथ ही धन, समृद्धि और सुख की गंगा बहने लगती है। यही कारण है कि इन चीजों को पूजा की जगह रखने का अधिक महत्व  है आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें...*

➡ *इन 5 चीजों को घर में रखने से होगी धन, समृद्धि,सुख और शांति*

1⃣ *कलश*

*कलश सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है  पूजन के स्थान पर रोली,  कुम -कुम से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर उस पर यह मंगल कलश रखा जाता है । इससे घर में समृद्धि रहती है ।*

2⃣ *स्वस्तिक* 

*स्वस्तिक को शक्ति, सौभाग्य, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है ।हर काम में इसको बनाया जाता है ।इसलिए घर के पूजन स्थल पर धातु का बना स्वस्तिक जरूर रखना चाहिए ।*

3⃣ *शंख* 

*शंख समुद्र  मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है । लक्ष्मी साथ उत्पन्न होने के कारण यह उनको प्रिय है ।इसलिए घर के पूजन स्थल पर इसे जरूर रखना चाहिए ।*

4⃣ *दीपक और धूपदान*

*पारंपरिक दीपक मिट्टी का ही होता है ।धूप देने का पात्र भी मिट्टी का होता है ।इस पर उपला रखकर गुड़ और घी की धूप भी दी जाती है । ऐसा करने से घर में हमेशा समृद्धि रहती है ।*

5⃣ *घंटी*

*जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है ।इससे नकारात्मक शक्ति हटती है और समृद्धि के दरवाजे खुलते हैं ।*

        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय के मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है अन्यथा आपको दुख होगा। यदि किसी वसूली पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज आपका वहां जाना सार्थक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई भी वादा ना करें क्योंकि आप भलाई करने की सोच रहे हैं और उनका मंतव्य आपसे कोई गहरा फायदा उठाने का है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा को एक लक्ष्य बनाकर करना होगा, तभी सफलता मिलती

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं सफलता दायक रहेंगी। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आज आपको कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है।  आज आपके पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन बुजुर्गों की सलाह आज आपके खास काम आएगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन 

आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्वयं को कमजोर नहीं समझना है। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में आपको कुछ उत्तरदायित्व वाला काम सौंपा जा सकता है, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, स्तनपान के भविष्य की चिंता सता सकती है।

कर्क 

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन इसका असर आपके स्वास्थ्य पर आ सकता है, इसलिए सचेत रहें। आप कभी-कभी आवेश में आकर कोई भारी गलती कर बैठते हैं, फिर भी आगे चलकर वही कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है, इसलिए कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें। आज का दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके कार्य सफल होते नजर आ रहे हैं। आज किसी जरूरी मुद्दे पर आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

सिंह 

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में चारों तरफ कड़ी निगरानी करनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आसपास क्या हो रहा है क्योंकि आपके बिजनेस के कुछ विरोधी आज आप के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। राजनीति क्षेत्र में आज आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का होगा, जिसके द्वारा आपको बिजनेस में लाभदायक फल प्राप्त होंगे। यदि आज आपके लिए कोई प्रेम प्रसंग आता है, तो उसका जवाब अपना स्टेटस देख कर ही दें, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके कुछ कार्य पुर्ण हो सकते हैं, इसलिए कोशिश जारी रखें। आज शाम के समय किसी मांगलिक कार्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी दोस्त या एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ सकती है। सलाह किसी ऐसे व्यक्ति से लें, जो अनुभवी  हो। आप आज किसी के ऑफर को स्वीकार करने में असमर्थता महसूस करेंगे, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, तभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की खोज में है या फिर कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने आसपास के लोगों की सहायता ले हो सकता है। इसमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो। विद्यार्थियों को आज नए-नए आईडिया आएंगे। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

धनु 

आज आपको समय के प्रति सचेत रहना होगा और आपको अपनी नौकरी व व्यवस्याए में चल रहे सभी कार्यों को आलस्य त्यागकर तत्परता से करना होगा। यदि आप तत्परता से नहीं जुटे तो सभी कार्य  मे विलंब का शिकार हो सकते हैं। यदि आप अपने बिजनेस में कुछ नए बदलाव करने के लिए सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। इसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज धन संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर 

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी वाद विवाद चल रहा है, तो उसे ज्यादा लंबा ना खींचें, नहीं तो आगे चलकर उसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी पुराने संकल्प को पूरा करने के लिए मन बनाना होगा। यदि आपने किसी मंदिर में मन्नत मांगी है, तो उसे तत्परता से पूरा करने के लिए आज निकल पड़ें। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कोई ऊंचा पद व ओहदा प्राप्त होने वाला है, तो उसे स्वीकार करने में देर ना लगाएं। यही आपके लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रोग्राम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान चरम पर होगा। आज आपको किसी दिखावे शान शौकत में पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है, ना ही किसी दिखावे वाले व्यक्ति से अपनी तुलना करें। आज अपने व्यापार के रुके हुए कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...