सोमवार, 15 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 मार्च 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 06:49 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - रेवती 16 मार्च प्रातः 04:44 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 07:47 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:17 से सुबह 09:47 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:48* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:46* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ह्रदय के लिए हितकर पेय* 🌷

☕ *रात को भिगोये हुए ४ बादाम सुबह छिलका उतारकर १० तुलसी पत्तों और ४ काली मिर्च के साथ अच्छी तरह पीस लें | फिर आधा कप पानी में इनका घोल बना के पीने से विभिन्न प्रकार के ह्रदयरोगों में लाभ होता है | इससे मस्तिष्क को पोषण मिलता है व् रक्त की वृद्धि भी होती हैं |*

🙏 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *दाँतों की मजबूती के लिए* 🌷

🐄 *देशी गाय का गौमूत्र ३-४ बार कपड़े से छान कर कोई मुंह में भरे और अच्छी तरह कुल्ला करें फिर थूक दे ... फिर भरे ...ऐसा ४-५ बार करें ....फिर साफ पानी से मुंह धो लें |*

😁 *उस आदमी को कभी dentist के पास नहीं जाना पड़ेगा | बुढ़ापे में भी दांत मजबूत रहेंगे | चौखट नहीं लगवानी पड़ेगी |*

🙏🏻 *-

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु* 🌷

🌿 *तुलसी-गमले की प्रतिदिन एक प्रदक्षिणा करने से लक्ष्मीप्राप्ति में सहायता मिलती है |*

🌿 *तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में डाल के उसे सामने रखकर भगवद्गीता का पाठ करे | फिर घर के सभी लोग मिल के भगवन्नाम - कीर्तन करके हास्य - प्रयोग करे और वह पवित्र जल सब लोग ग्रहण करे | यह प्रयोग करने से घर के झगड़े मिटते है, शराबी की शराब छुटती है और घर में सुख शांति का वास होता है |*

🙏🏻 *💐🙏🏻

पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में साहस और लगन शीलता से काम करना होगा तभी आप के काम बनते नजर आ रहे हैं। आपके आत्मबल और विश्वास को देखकर आज आपके विरोधी परास्त नजर आएंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपकी अपने किसी पुराने परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। आज आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज आपकी चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से धन कमाने से आज बचना होगा। आज आपको समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो आपके व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन 

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए परेशानी जनक रहेगा। परिवार में कुछ समस्या सिर उठा सकती हैं, लेकिन उनको सोच विचार कर निर्णय करें अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार व व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यो में सफलता मिलेगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए सुख और दुख दोनों लेकर आएगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अपने कुछ अधूरे कार्यो को आप किसी की सलाह व सूझबूझ से निपटा सकते हैं। कार्य व व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में आप प्रयास कर रहे हैं, तो वह सफल होंगे। कई लोग मानसिक रूप से परेशान नजर आएंगे। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। संतान आज अपनी आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेगी। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए व्यवस्थाओं के मामले में अनुभव और वृद्धि करने वाला होगा। कारोबार में आज आपकी पहचान बढ़ेगी और आपकी कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी, जो लंबे समय से आप के अधूरे कार्य पड़े हैं, आज उनको पूरा करने का समय आ चुका है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन खर्चीला रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन साथी से आज कोई नोकझोंक हो सकती है।

कन्या 

आज आप किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिससे दिन उत्तम बना रहेगा और मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवन साथी से सहयोग और तालमेल बना रहेगा, लेकिन संतान के भविष्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। व्यापार व व्यवसाय में कार्यशील बुद्धि से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने किसी पड़ोसी के वाद-विवाद में ना उलझें।

तुला 

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में सम्मान व प्रभाव से कुछ हासिल कर पाएंगे। कई दिनों से उलझे मामले भी आज सुलझ जाएंगे। आज आपको आंख और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं, लेकिन आपको आज बातों में समय नष्ट नहीं करना है। समय से काम करोगे तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार खरीद कर ला सकते हैं

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए कुछ लोग आज निवेश की नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर उत्तम लाभ प्रदान करेंगे। संतान को शिक्षा को लेकर आज कुछ चिंतित नजर आएंगे, लेकिन देवी सरस्वती की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा। पड़ोसियों से किसी भी मुद्दे को लेकर विवाद से बचना होगा। आज सगे संबंधियों के बीच तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से भी आपको आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कुछ कठिन कार्य भी आज आपके बन सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु

आज आपके कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए सुखमय रहेगा। आपको अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी बनाई हुई नीति पर कार्य करते देख लोगों को आपके मन में खर्च का भाव रहेगा। आज आप संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव पर बातचीत हो सकती है। आज आपको कुछ मामलों में अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी को प्रसन्नता का अनुभव होता रहेगा। लगन, धैर्य और परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। जिन लोगों के परिवार में कुछ समय से परेशानी का माहौल बना हुआ है, उनके संबंधों में आज सुधार होगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में आज रुचि बढ़ती दिखेगी।

कुंभ 

आज आपको अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आपके कार्य बनते दिख रहे हैं। तर्क वितर्क से आज आपको नुकसान होगा, इसलिए उसमें ना पड़ें। आज आपको पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज आप योजना बनाकर कार्य करेंगे, तो उसमें भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आर्थिक मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपके घर परिवार में मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

मीन 

आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने खाने पीने पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो अपच और वायु विकार जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज दिन उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन काम की जिम्मेदारियां अधिक होंगी। यदि कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज दिन उत्तम रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...