शनिवार, 13 मार्च 2021

आज का पंचांग और राशिफल 13 मार्च 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 मार्च 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या शाम 03:50 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 12:22 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - साध्य सुबह 07:55 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:49 से सुबह 11:18 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:50* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:46* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, युगादि तिथि*

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷

👉 *14 मार्च 2021 रविवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*

🙏 *पुण्यकाल : दोपहर 11:39 से शाम 06:04 तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*

🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*

🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *युगादि तिथि* 🌷

➡ *13 मार्च 2021 शनिवार को युगादि तिथि है ।*

🙏🏻 *जैसे कि हम जानते हैं कि चार युग होते है:-*

🙏🏻 *सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलियुग ये सभी युग भिन्न भिन्न तिथियों को प्रारम्भ हुए थे l*

🙏🏻 *युग+आदि अर्थात युग के आरम्भ होने की तिथि, इसे ही युगादि तिथि कहते हैं अर्थात जिस तिथि को अतीत या भविष्य में एक नया युग आरम्भ हुआ या होगा, वही युगादि तिथि कहलाती है ।*

👉🏻 *युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन आदि अक्षय (जिसका नाश/क्षय न हो) फल होता है l*

🙏🏻 *प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*

🙏🏻 *नारद पुराण, हेमाद्रि, तिथितत्व, निर्णयसिन्धु, पुरुषचिन्तामणि, विष्णु पुराण और भुजबल निबन्ध में इसका उल्लेख प्राप्त है।*

         🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें  , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

           🌞 *~ राशिफल ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी। आपके सभी काम बनेंगे।


वृष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

 

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ-कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। कारोबार में आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने से सब अच्छा होगा।


कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप अपने दोस्ती के रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।


सिंह राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।


तुला राशि

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।


वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज के लोग में आपका रूतबा बढ़ेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।


धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।


मकर राशि

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।


कुंभ राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके सभी काम बनेंगे।


मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथीके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...