सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाएःः प्रियंका

 बिजनौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि  पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।  प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन्होंने आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर करना चाहिए और इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार क्यों जबरदस्ती किसानों की भलाई करना चाहती है।

 चांदपुर के रामलीला मैदान में  कांग्रेस की किसान महापंचायत में  प्रियंका ने  कहा कि भाषण देने नहीं आई हूं बातचीत करने आई हूं। आपके हमारे बीच में भरोसे का रिश्‍ता होता है। इसी भरोसे के बल पर हम आगे बढ़ते हैं। आज के प्रधानमंत्री को जीताने के पीछे कोई भरोसा हुआ होगा तभी उनको जिताया होगा। चुनाव में कई वादे किए लेकिन नहीं किया। कहा आमदनी दुगनी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। क्‍या गन्‍ने का भाव कम हुआ। इस पर सवाल उठाते हुए प्रियंका वाड्रा ने पूछा किसानों से सीधा सवाल किया। प्रधानमंत्री ने गन्‍ने का बकाया नहीं चुकाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 16 हजार करोड के दो हवाइ जहाज खरीदे। जबकि एक हवाई जहाज से ही किसानों का बकाया चुक जाता है। तमाम योजनाओं लिए पैसे हैं लेकिन किसान के लिए नहीं है।

बिजनौर में कांग्रेस की किसान महासभा में भारी संख्या में भीड जुटी।  उन्होंने  पूछा कि मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार इसे भरासे से पीएम बनाया कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं।  प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।  

पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। इस सरकार के कार्यकाल ने गरीब और किसान की कमर तोड़ दी है और अमीरों की मदद की है। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों मौत हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया। वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, इमरान प्रतापगढ़ी आदि मंच पर मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...