रविवार, 21 फ़रवरी 2021

भाजपा को दुत्कार के बाद सपा की चौ नरेश टिकैत को पुचकार

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से सिसौली में मुलाकात कर उनसे किसान आंदोलन पर वार्ता की।

प्रमोद त्यागी ने भारतीय किसान यूनियन अध्य्क्ष नरेश टिकैत से मिलकर बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव किसान आंदोलन में शामिल किसानों की लगातार शहादत की संख्या बढ़ने से बेहद चिंतित है,तथा आंदोलनकारी किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा दमनचक्र के जरिये फर्जी मुकदमो में गिरफ्तारी व उनको नोटिस भेजकर उत्पीड़न करने को भाजपा सरकार के किसान विरोधी कृत्यों की निंदा करती है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू नेता नरेश टिकैत से अखिलेश यादव का संदेश साझा करते हुए कहा कि सपा किसान आंदोलन में खुलकर किसानों व उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ी है,भाकियू सहित आंदोलनकारी किसान संगठनों को सपा पूरा समर्थन करते हुए उनके साथ है आंदोलनकारी किसानों पर किसी भी प्रकार से भाजपा सरकार की साजिश के खिलाफ सपा खुलकर साथ है।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा के जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता राजीव बालियान ने भी चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 250 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पास,वार्ड 22 के सभासद की पालिका अध्यक्ष की चापलूसी के चलते बचन सिंह कॉलोनी की मेन सड़क हुई फैल

 मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर सर्वसम्मति से पास किया गया 80 करोड़ की विकास योजनाओं का 128 प्रस्ताव वाला एजेंडा ...