मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

 मुंबई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया है। राजीव कपूर ऐक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे। रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने राजीव के निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

राजीव कपूर 58 साल के थे। खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, श्मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म प्रेम ग्रंथ का डायरेक्शन भी किया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...