सहारनपुर। पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक छत पर पतंग उड़ा रहा था उसी समय करंट लगने से मौत हुई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अजीम पुत्र दिलशाद अपने दोस्त की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उसी समय पतंग की डोर पास से गुज़र रही हाईटेशन लाइन से टकरा गई। जिससे अजीम को करंट लग गया। करंट के झटके से अजीम गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजन करवाई को इनकार कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें