शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 फरवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 🌹~ * हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 01:31 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - वैधृति 21 फरवरी प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:59 से सुबह 11:26 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:07* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:38* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि, रविवार, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *अस्थिरोग* 🌷

💪🏻 *जिनकी अस्थियाँ जकड गयी हो, टूट गयी हों, टेडी-मेढ़ी हो गयी हों अथवा जिनकी अस्थियों में पीड़ा होती हो, उनके लिए शीत ऋतू में लहसुन का उचित मात्रा में सेवन बहुत लाभदायी है l लहसुन के छिलके उतारकर रात को खट्टी छाछ में भिघोकर रखें l सुबह धोके पीसकर रस निकालें l १ से ४ ग्राम रस में उतना ही तिल का तेल अथवा घी मिलाकर पियें l आहार सात्विक, सुपाच्य लें l*

💥 *सावधानी : लहसुन तामसी होने के कारण रुग्णावस्था में भी इसका सेवन औषधवत करना चाहिए l*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भूत-प्रेत भागाने के लिए* 🌷

🐄 *भूत-पिशाच जहाँ रहते हैं, वहां गाय खड़ी कर दो, गाय की सुगंध से भूत अपने आप भागेंगे l किसी के घर में भूत-प्रेत का वास हो, तो गाय का गोबर अथवा गाय का झरण छिटका करो l गाय का कंडा जलाओ, उस पे थोड़ा गाय का घी डाल दो, अपने आप भागेंगे, भगाना नहीं पड़ेगा l अगर किसी व्यक्ति के अंदर भूत घुसे हैं तो उसे उसी धूप वाले कमरे में बिठाओ, भूत भाग जायेंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए अवसर लेकर आयेगा। अगर आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। आपको आज आपने परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद उसमें आपको भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी आज आपका पूर्ण रूप से साथ निभाएंगे, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पुराने मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, तो आपको आज शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आप के निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। व्यापार में आज रुके हुए कार्य हैं, तो वह आज पूरे होंगे। यदि आपको कहीं इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आगे चलकर आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता जी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन 

आज आपके व्यापार में यदि कोई डील फाइनल होती है, तो वह आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। इसके साथ साथ बड़े लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्य भी आज प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे। आपकी पारिवारिक संपत्ति का आज विकास होगा और नई परियोजना शुरू करने का आपको अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान हो सकता है। संतान पक्ष से आज सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम के समय गाने बजाने तथा संगीत की रूचि रहेगी।

कर्क

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहद उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत को अधिकारियों की सराहना मिलेगी और उसका फल भी आज आपको प्राप्त होगा। निहाल पक्ष से आपको प्रेम स्नेह मिलने की भरपूर संभावना है। अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी और आपके परिवार की जरूरतें भी पूरी होंगी। अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिसको देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। संतान का भविष्य मजबूत होने से आपका उसके प्रति आज प्रेम और विश्वास और अधिक मजबूत हो जाएगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता नहीं होगी

सिंह 

आज आपको यदि कोई नेत्र से संबंधित कष्ट है, तो उसमें सुधार की जरूरत है अन्यथा वह आगे चलकर आपको ज्यादा परेशान कर सकता है। यदि आज कोई कर्ज लेना पड़े, तो आपको उससे बचना होगा अन्यथा आपके नुकसान की आशंका बनती दिख रही है। आपके परिवार में आज कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आप धीरे-धीरे सभी समस्याओं को खत्म कर ही लेंगे। यदि शारीरिक कष्ट भी है, तो उसमें आज सुधार शुरू हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से आज दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। अपनी माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आज आपको राहत मिलेगी।


कन्या 

आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन यदि आप मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा अन्यथा आपके संबंधों में कटुता आ जाएगी। आपके मित्रों की वजह से आज व्यय होने के योग बन रहे हैं। यदि आप लोगों का भला सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। आज आपको अपनी माता जी व पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की तरफ से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा। धर्म व अध्यात्म के प्रति आज रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख में बढ़ोतरी होगी।


तुला 

आपके कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी और आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी आज बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और व्यापार में धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंध स्थापित होंगे और वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य धीरे-धीरे होने लगेगे। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक 

आज आपके व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में थोड़ी रुकावट दिख रही है, जिससे आपका आपका मन अशांत व परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य तथा प्रतिभा से सभी समस्याओं को आज धीरे-धीरे खत्म करेंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। अपनी लव लाइफ पर ध्यान रखें और वाणी का सही प्रयोग करें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है, जिससे आपके परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है।


धनु

व्यापार में आपके द्वारा क्या किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपके व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें तथा अपने खान-पान पर संयम बरतें। आपकी बुद्धि विद्या और ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रुचि लेंगे और सहयोग करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलता दिख रहा है।

मकर 

ससुराल पक्ष से आज आपको मान-सम्मान मिलने की भरपूर संभावना है। साथ ही परिवार में कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ जाएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करना पड़ेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास सार्थक होंगे और छोटे व्यापार की यात्रा लाभदायक रहेगी। आज आपको बराबर मेहनत करने के बाद किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

आपका आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। बहुत दिनों बाद आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही धन व्यय करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। छात्रों को एकाग्र होकर भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए तैयारी करनी होगी। शाम का समय रिश्तेदारी में यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। माता-पिता के संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवन साथी के साथ वाद विवाद की आशंका बढ़ रही है।


मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। पारिवारिक बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए आपके पिताजी का मार्गदर्शन व सहयोग सफलता दायक रहेगा। बहुत दिनों से लटका हुआ कार्य संपन्न होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश असफल रहेगी। सामाजिक सम्मान मिलने से आप का मनोबल आज बड़ा दिखेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आज सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण सकता है। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे, जिससे आपके अपनों की संख्या बढ़ेगी।'


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...