शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 फरवरी 2021

 Advertisement 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 10:58 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 फरवरी प्रातः 05:58 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - इन्द्र 20 फरवरी प्रातः 04:33 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:26 से दोपहर 12:53 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:07* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:37*

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रथ-आरोग्य-विधान-अचला-चन्द्रभागा सप्तमी, नर्मदा जयंती, भीष्माष्टमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस) छत्रपति शिवाजी जयंती (दि.अ.)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *अभीष्ट सिद्धि हेतु* 🌷

🙏🏻 *भीष्माष्टमी (19 फरवरी) के दिननिम्न मंत्र से भीष्मजी को तिल, गंध, पुष्प, गंगाजल व कुश मिश्रित अर्घ्य देने से अभीष्ट सिद्ध होता है :*

🌷 *वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च |*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे ||*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर कुंडली में चांडाल योग है तो निम्न उपाय करे..

 राहु हनुमानजी की आराधना से डरता है इसलिये हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। साथ मे मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ भी साथ मे करे।

गाय को हरी घास ...दे

शिव एवम् गणेश पूजन ...करे

बरगद की जड़ में कच्चा दूध ..दे.

राहु की शांति .किसी योग्य से करवा सकते है..

शिव की आराधना ...जरूर करे

केले का पूजन भी कर सकते हैं।


🌷 *माघ शुक्ल सप्तमी* 🌷

➡ *19 फरवरी 2021 शुक्रवार को माघ शुक्ल सप्तमी है ।*

🙏🏻 *माघ शुक्ल सप्तमी को अचला सप्तमी, रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, भानु सप्तमी, अर्क सप्तमी आदि अनेक नामों से सम्बोधित किया गया है और इसे सूर्य की उपासना के लिए बहुत ही सुन्दर दिन कहा गया है। पुत्र प्राप्ति, पुत्र रक्षा तथा पुत्र अभ्युदय के लिए इस दिन संतान सप्तमी का व्रत भी किया जाता है।*

🙏🏻 *स्कन्द पुराण के अनुसार*

*यस्यां तिथौ रथं पूर्वं प्राप देवो दिवाकरः॥सा तिथिः कथिता विप्रैर्माघे या रथसप्तमी॥ ५.१२९ ॥*

*तस्यां दत्तं हुतं चेष्टं सर्वमेवाक्षयं मतम्॥ सर्वदारिद्र्यशमनं भास्करप्रीतये मतम्॥ ५.१३० ॥*

🙏🏻 *भगवान सूर्य जिस तिथि को पहले-पहल रथ पर आरूढ़ हुए, वह ब्राह्मणों द्वारा माघ मास की सप्तमी बताई गयी है, जिसे रथसप्तमी कहते हैं। उस तिथि को दिया हुआ दान और किया हुआ यज्ञ सब अक्षय माना जाता है। वह सब प्रकार की दरिद्रता को दूर करने वाला और भगवान सूर्य की प्रसन्नता का साधक बताया गया है।*

🙏🏻 *भविष्य पुराण के अनुसार सप्तमी तिथि को भगवान् सूर्य का आविर्भाव हुआ था | ये अंड के साथ उत्पन्न हुए और अंड में रहते हुए ही उन्होंने वृद्धि प्राप्त कि | बहुत दिनोंतक अंड में रहने के कारण ये ‘मार्तण्ड’ के नामसे प्रसिद्ध हुए |*

🙏🏻 *भविष्य पुराण के अनुसार ही सूर्य को अपनी भार्या उत्तरकुरु में सप्तमी तिथि के दिन प्राप्त हुई, उन्हें दिव्य रूप सप्तमी तिथि को ही मिला तथा संताने भी इसी तिथि को प्राप्त हुई, अत: सप्तमी तिथि भगवान् सूर्य को अतिशय प्रिय हैं |*

🙏🏻 *भविष्य पुराण : श्रीकृष्ण उवाच ॥ शुक्लपक्षे तु सप्तम्यां यदादित्यदिनं भवेत् । सप्तमी विजया नाम तव्र दत्तं महाफलम् ॥*

*स्त्रांन दानं जपो होम उपवासस्तथैव च । सर्वें विजयसप्तम्पां महापातकनाशनम् ॥*   

*प्रदक्षिणां यः कुरुते फलैः पुष्पौर्दिवाकरम् । स सर्वगुणसंपन्नं पुव्रं प्राप्नोत्यनुत्तमम ॥*   

🙏🏻 *भगवान श्रकृष्ण कहते है– राजन! शुक्ल पक्षकी सप्तमी तिथि को यदि आदित्यवार (रविवार) हो तो उसे विजय सप्तमी कहते है. वह सभी पापोका विनाश करने वाली है .उस दिन किया हुआ स्नान ,दान्, जप, होम तथा उपवास आदि कर्म अनन्त फलदायक होता है. जो उस दिन फल् पुष्प आदि लेकर भगवान सूर्यकी प्रदक्षिणा करता है। वह सर्व गुण सम्पन्न उत्तम पुत्र को प्राप्त करता है।* 

🙏🏻 *नारद पुराण में माघ शुक्ल सप्तमी को “अचला व्रत” बताया गया है। यह “त्रिलोचन जयन्ती” है। इसी को रथसप्तमी कहते हैं। यही “भास्कर सप्तमी” भी कहलाती है, जो करोङों सूर्य-ग्रहणों के समान है। इसमें अरूणोदय के समय स्नान किया जाता है। आक और बेर के सात-सात पत्ते सिर पर रखकर स्नान करना चाहिए। इससे सात जन्मों के पापों का नाश होता है। इसी सप्तमी को ‘’पुत्रदायक ” व्रत भी बताया गया है। स्वयं भगवान सूर्य ने कहा है - ‘जो माघ शुक्ल सप्तमी को विधिपूर्वक मेरी पूजा करेगा, उसपर अधिक संतुष्ट होकर मैं अपने अंश से उन्सका पुत्र होऊंगा’। इसलिये उस दिन इन्द्रियसंयमपूर्वक दिन-रात उपवास करे और दूसरे दिन होम करके ब्राह्मणों को दही, भात, दूध और खीर आदि भोजन करावें।*

🙏🏻 *शिव पुराण के अनुसार रविवारी सप्तमी सूर्यग्रहण के बराबर फल देती है और इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है ।*

🙏🏻 *अग्नि पुराण में अग्निदेव कहते हैं – माघ मासके शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथिको (अष्टदल अथवा द्वादशदल) कमल का निर्माण करके उसमें भगवान् सूर्यका पूजन करना चाहिये | इससे मनुष्य शोकरहित हो जाता है |*

🙏🏻 *चंद्रिका में लिखा है “सूर्यग्रहणतुल्या हि शुक्ला माघस्य सप्तमी। अरुणोदगयवेलायां तस्यां स्नानं महाफलम्॥”*

➡ *अर्थात माघ शुक्ल सप्तमी सूर्यग्रहण के तुल्य होती है सूर्योदय के समय इसमें स्नान का महाफल होता है ।*

🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार* *“अरुणोदयवालायां शुक्ला माघस्य सप्तमी ॥ प्रयागे यदि लभ्येत सहस्रार्कग्रहैः समा॥* *अयने कोटिपुण्यं स्याल्लक्षं तु विषुवे फलम् ॥११२॥”*

🙏🏻 *चंद्रिका में भी विष्णु ने लिखा है “अरुणोदयवेलायां शुक्ला माघस्य सप्तमी ॥ प्रयागे यदि लभ्येत कोटिसूर्यग्रहैः समा”*

➡ *अर्थात माघ शुक्ल सप्तमी यदि अरुणोदय के समय प्रयाग में प्राप्त हो जाए तो कोटि सूर्य ग्रहणों के तुल्य होती है ।*

🙏🏻 *मदनरत्न में भविष्योत्तर पुराण का कथन है की “माघे मासि सिते पक्षे सप्तमी कोटिभास्करा। दद्यात् स्नानार्घदानाभ्यामायुरारोग्यसम्पदः॥”*

➡ *अर्थात माघ मास की शुक्लपक्ष सप्तमी कोटि सूर्यों के बराबर है उसमें सूर्य स्नान दान अर्घ्य से आयु आरोग्य सम्पदा करते हैं ।


पंचक आरंभ समय- 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से।


पंचक समाप्ति समय- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर।


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार


फाल्गुनी अमावस्या 13 मार्च 2021, शनिवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर भी जाने की सोच सकते हैं, लेकिन आज अपने क्रोध व अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से मनमुटाव आप को नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नवीन कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी। आप अपने प्रेम जीवन में नए अध्याय से जुड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर आपको मान-सम्मान मिलेगा।

वृष 

आज कार्य क्षेत्र में आप नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज कार्य के चलते अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज अपनी लव लाइफ के लिए आप व्यस्तता के बीच भी समय निकाल लेंगे, जिससे जीवन साथी का मन प्रसन्न हो उठेगा। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग से अखबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज सुबह से ही छुटपुट लाभ की संभावना बनती दिख रही है। अपने माता जी व पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह अवश्य मानें। यदि आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े कार्य मे वृद्धि होगी। सायं काल का समय मित्रों और परिजनों के साथ व्यतीत होगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे भी आज हल होते दिख रहे हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा, लेकिन यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रख पाए, तो दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे कर अपना काम करते रहेंगे, तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। रोजगार से जुडे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह 

आपको अपने पिताजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आज शत्रुजनित षड्यंत्र व लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च करने से आज आपके यश में वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान भी बढेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या 

आज छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सही कौशल का चुनाव करेंगे, जो उनके भविष्य के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको आगे मेहनत के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा, जिससे आपके मन में प्रेम की भावना और बढ़ जाएगी। शाम के समय स्थिति में सुधार आने से अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर गृहस्ती की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती दिख रही है। आज आपको कर्म-उद्योग मे तत्परता से लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें अन्यथा मामला बढ़ता जाएगा।

तुला 

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का उचित समाधान ना मिलने से मन में अशांति रहेगी। आज अपने परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आज आपको लाभ देगा। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आज आपके पक्ष में आने की भरपूर संभावना है। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और दान पुण्य के कार्य में भी भाग लेंगे।

वृश्चिक 

आज आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी, जिससे आप का मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्य आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की विशेष तैयारियों में लग सकते हैं, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा। किसी महिला मित्र के कारण आज आप अपने व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी से सांठगांठ रहेगी, जिसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। सायंकाल का समय संतान पक्ष से अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज एकाग्रता बनाए रखना होगा, तभी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है

धनु 

भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास आज आपके जीवन में शुभता का संचार करेंगे। नए संपर्कों से आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा, लेकिन रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरतें। सरकारी कार्यों में भी आज गति आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्मिक की ओर बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े छात्रों के प्रतिष्ठान में आज वृद्धि होगी और आपके क्षेत्र का विस्तार होगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज सौम्यता बनी रहेगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन निराशाजनक विचारों से आज आपको बचना होगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज चर्चा करेंगे, जिसमें संतान के भविष्य की भी चिंता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें और स्वास्थ्य नियमों का पालन अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें और अपने कार्य पर ही ध्यान दें, अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ

आज आपके भाई बहनों के सामने असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चाओं से मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या जन्म लेगी। भूमि व वाहन खरीदने के आज योग बन रहे हैं। सरकारी जातकों को आज ट्रांसफर का संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोगेंगे। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। बैक्टीरिया जनित रोगों से सावधान रहना होगा। पुराने व्यवसायिक संबंधों से आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में आज नई ताजगी का एहसास होगा। पारिवारिक रिश्तों का आज अपने बिजनेस में भरपूर साथ मिलेगा।

मीन 

आज का दिन आपका संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। छात्रों की कंपटीशन में जीत हो सकती है और भूमि व भवन से संबंधित मामलों में आज आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिस का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी और दूसरों को समझने की भी कोशिश करेंगे। आप के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको पूरा करने के लिए आज समय अनुकूल है, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आज पूरा ध्यान रखेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...