मंगलवार, 26 जनवरी 2021

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया गणतंत्र दिवस


मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आरोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, उसके बाद एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार-गोष्ठी में सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने अपने अपने विचारों से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विचार-गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, जिलाध्यक्ष सेवादल राहुल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक इसरार सैफी, सतीश शर्मा,जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस याकुब प्रधान, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी,मदन मोहन शर्मा, हर्षवर्धन त्यागी, रिजवान सिद्दीकी शहर अध्यक्ष इंटक, मेहराज जहां आदि ने अपने विचारों से सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

विचार-गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा और संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, इसरार सैफी, राहुल भारद्वाज, अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी,सगीर मलिक, प्रहलाद कौशिक,पं देव शरण शास्त्री, अनिल ठाकुर, अरमान मूनसन,अशित गुप्ता, मेहराज जहां, मोहसिना, शबनम,परवीन बेगम,सदफ अंजुम, जगदीश अरोरा, गययूर अली,मंयक मोहन कौशिक,रजत सिंघल,मौ सलमान, सत्य पाल सिंह काकरान, मुकेश चौहान, मोहसिन अब्बासी,नवनीत सिंघल, गुलजार अली, फ़ैज़ मौहम्मद,पं प्रदीप कौशिक, योगेन्द्र शर्मा, राजकुमार पाठक, रेहाना बेगम, योगेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...