शनिवार, 16 जनवरी 2021

कांग्रेस की मजबूती पर बैठक में चर्चा

 मुजफ्फरनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तेरहवें दिन एक बैठक गांधी कालोनी में शहर कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र के क्लिनिक पर रखीं गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी कालोनी के वार्ड 9 एवं 29 के लिए वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया।साथ ही निष्क्रिय हुए पुराने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े साथियों को पुनः सक्रिय करने पर जोर दिया गया। आगामी पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई, पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। और अन्य अनेक विषयों पर भी बैठक में अहम निर्णय लिए गए।

आज के संगठन सृजन अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, शहर कोषाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव सगीर मलिक, शहर सचिव विजेन्द्र सिंह पतेल, शहर सचिव फैय्याज सलमानी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल सिंह काकरान, जगदीश अरोरा, कन्हैयालाल किंगर, एडवोकेट विष्णु अनेजा, जगदीश बिंद्रा, एडवोकेट सतेन्द्र आदि सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...