शनिवार, 30 जनवरी 2021

खट्टर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या


यमुनानगर। मुख्यमंत्री के सुरक्षागार्ड ने अपने पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक बॉडीगार्ड हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर की सुरक्षा में तैनात था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि मृतक बॉडीगार्ड जितेंद्र ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी हैं। गोली की आवाज सुन लोग कमरे में पहुंचे तो देखा की वह जमीन पर गिरा हुआ है। सुसाइड से पहले वह परिजनों के साथ घर में खाना खाया था। जिसके बाद वह होने के लिए अपने कमरे में गया था। इस दौरान ही इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कमलदीप गोयल घटनास्थल पर पहुंचे, परिजनों से पूछताछ की तो कई जानकारी सामने आई है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र ने गांव की ही एक युवती से साल 2012 में लव मैरिज किया था। एक बेटा और उसकी एक बेटी है। घटना के दौरान पत्नी बच्चों लेकर मायके गई थी, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...