मंगलवार, 12 जनवरी 2021

कांग्रेस ने निकाली युवा बेरोजगार पद यात्रा


मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी जी के जन्मदिवस को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के साथ संयुक्त रूप से युवा बेरोजगार पद यात्रा निकालकर मनाया। पदयात्रा शामली बस स्टैंड से आरंभ होकर ईदगाह चौंक से होते हुए हनुमान चौंक से भगतसिंह रोड़ होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुई। पदयात्रा को पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा और शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ एवं युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार ने संयुक्त रूप से किया। 

आज की युवा बेरोजगार पद यात्रा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत पंवार, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, SCST विभाग जिलाध्यक्ष सुशील झंझोट, अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष सलीम अंसारी, सेवादल शहराध्यक्ष मुकेश चौहान, सेवादल युवा जिलाध्यक्ष दिग्विजय चौधरी, अहसन ज़मीर, इकराम पहलवान, फ़ैय्याज सलमानी, अरशद सिद्दिकी, हर्षवर्धन त्यागी, सतपाल काकरान, टोनी, अभिषेक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का विशेष प्रतिभाग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...