बुधवार, 6 जनवरी 2021

पूर्व प्रमुख को सरेआम गोलियों से भूना

 


लखनऊ । गैंगवार के चलते मुख्तार के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या कर दी गई। सरेआम हत्या की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बुधवार को गैंगवार की घटना हुई। बताते हैं कि इस बीच मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मुख्तार गिरोह के खास अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। जबकि उसकी एक साथी घायल हो गया। अजीत आजमगढ़ के सगरी से विधायक सीपू सिंह की हत्या में गवाह थे। इस समय सीपू सिंह की पत्नी वंदना सगरी से विधायक हैं। अजीत के घर वालों ने गुड्डू सिंह और उसके साथियों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...