गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

आज से शुक्र का राशि परिवर्तनः तमाम राशियों पर पडेगा प्रभाव


मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 10 दिसंबर 2020 दिन गुरुवार को रात में 06.30 बजे से  शुक्र ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से ही केतु उपस्थित हैं। शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, धन-धान्य, सौभाग्य, वैभव का कारक माना गया है। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र 3 जनवरी 2021 दिन रविवार को वृश्चिक राशि में रहेंगे। 


मेष

खर्च बढेंगे। अचानक धन लाभ। तनाव बना रह सकता है। किसी से व्यर्थ विवाद में ना उलझें। यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन कार्याें में अंततः सफलता मिलेगी पर अवरोध के साथ। 

वृष

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मनोबल बनाए रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यसन से दूर रहे। आर्थिक लाभ मिलेगा। मेहनत से अपने सभी कार्य करें।


मिथुन

छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। रोग उत्पन्न हो सकते हैं। तनाव बढ़ेगा, सतर्क रहें। किसी से वाद-विवाद में न उलझें।  व्यापारिक लाभ। रुका पैसा मिल सकता है।


कर्क

संबंधों में तनाव संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। रुका पैसा मिलेगा। व्यापार में लाभ।


सिंह

थोडा सावधानी की जरूरत है। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पर व्यर्थ धन खर्च न करें।


कन्या

पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। किसी से विवाद न करें। काम पूरे होंगे पर कठिनाइयां बनी रहेंगी।


तुला

खर्च में वृद्धि होगी। वाणी पर बेहद संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।


वृश्चिक

दाम्पत्य में अचानक अवरोध से मानसिक तनावं। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। चरित्र पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में न आएं। अपना काम मेहनत से करते रहें।


धनु

खर्च पर नियंत्रण रखें। रोगों के योग हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें। शत्रुओं पर विजय। मेहनत करें, फिलहाल फल की अपेक्षा न रखें।


मकर

आय के साधनों में वृद्धि संभव है। पर प्रेम संबंधों में तनाव के योग हैं। कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।


कुम्भ

भाग्य में वृद्धि होगी। संतान के प्रति चिंता, माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। गृह एवं वाहन पर खर्च करेंगे।


मीन

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता को कष्ट सम्भव है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। संयम रखें।


पंडित अतुलेश मिश्र

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...