शनिवार, 12 दिसंबर 2020
विदाई के समय दुल्हन और दूल्हे दोनों को गोली मारी
सीकर। शनिवार को विदाई के समय एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश में बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। इसका विरोध करने पर दूल्हे को भी गोली मार दी गई। घटना के बादर शादी की खुशियों के मंडप में रुदन और भगदड का माहौल पैदा हुआ और हमलावर भाग खडे हुए। बाद में घायल दूल्हे और दुल्हन को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया गया है कि शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया। कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं। कार का चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Featured Post
लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की गई विशेष किट
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए विशेष किट के वितरण का कार्य एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के 5 बाढ़ प्रभाव...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें