रविवार, 20 दिसंबर 2020

सर्विसेज क्लब के चुनाव के लिए आये तीस नामांकन

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। इसके लिए आज  30 नामांकन हुए हैं। 

 कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने सर्विसेज क्लब के चुनाव का जिम्मा संभाल लिया। वही आज शाम 5 बजे तक  प्रशासन को आज 11 पदों के लिए 30 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के सामने जमा किए। आपको बता दें कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब कि अध्यक्षता  जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर होती है। उसके बाद सचिव पद पर 2 साल के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सचिव होते हैं। कोषाध्यक्ष सदस्य बाकी पदों के लिए सिविलियन चुने जाते हैं। इनमें मुजफ्फरनगर के सामाजिक प्रतिष्ठित लोग होते हैं। 11 महत्वपूर्ण पदों के लिये  जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी लोगों ने अपने अपने नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के सामने जमा किए। यह चुनाव आगामी 23 तारीख को संपन्न होगा। सर्विसेज क्लब का कल 21 दिसंबर को स्कूटनी व नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। चुनाव 23 तारीख को मतदान होगा और शाम को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 22 तारीख में  फाइनल रिपोर्ट सर्विस क्लब पर  प्रत्याशियों की चिपका दी जाएगी। यह पूरा चुनाव प्रचार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सम्पन्न कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...