गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

मेरठ में परिवार के पांच लोगों की मौत से हडकंप


 मेरठ । परिक्षितगढ़ में गुरुवार शाम एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतकों में पति पत्नी समेत सात व चार साल के मासूम भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार परीक्षित गढ के होली वाला मोहल्ला निवासी रहीस अहमद पुत्र रईस अहमद अपने घर पर ही था। यहां गुरुवार शाम गृह क्लेश के कारण रहीस उसकी पत्नी रिहाना व तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों में दस वर्षीय अफपान, सात वर्षीय हैदर व चार वर्षीय पुत्री आयत है। बताया गया कि मृतका रिहाना रहीस की दूसरी पत्नी थी। मृतक रहीस के पहली पत्नी से दो पुत्र हैं तथा दूसरी पत्नी से एक पुत्री है। मृतक राशिद मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पड़ताल में गृहक्लेश में आत्महत्या करना सामने आया है। बताया गया कि घर का मुखिया फांसी के फंदे पर लटका मिला है जबकि अन्य सदस्यों को गला घोटकर मारा गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...