गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं


मुजफ्फरनगर। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बिजनौर से आई वीओसीआरपी सुधा शर्मा और नसरीन ने बचन सिंह काॅलोनी में सरवट क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की बैठक के लेकर पदाधिकारियों का चुनाव कराया।

बिजनौर जिले में स्वयं सहायता समूहों के गठन को लेकर रिकाॅर्ड बनाने वाली नसरीन ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजना चलाई गई हैं उसमें स्वयं सहायता समूह एक बडा और सफल अभियान है। इसके जरिए महिलाओं को ना केवल विभिन्न दस्तकारी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं उन्हें इसके माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। 

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को समूह के गठन के लिए प्रेरित कर उपयोगी कार्यों के लिए ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अचार, हथकरघा, वस्त्र, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन जैसे लघु उद्योगों को अपनाकर स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कार्य कर आत्म निर्भर हो रही हैं और आर्थिक स्तर मजबूत कर जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होकर महिलाएं गांव और देश की प्रगति में सहायक होंगी। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां खुशियां ही खुशियां दिखती हैं। हमें चाहिए कि नारी शक्ति का सम्मान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं, ताकि वे भी आर्थिक आजादी पाकर परिवार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। महिलाओं को उद्योगों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं ऋण लेकर अपना उद्योग विकसित करें और अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करें। सुधा शर्मा ने कहा कि बैंक उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है।

इस मौके पर ग्राम संगठन का गठन किया गया। आयोजन में संगम गु्रप की बबली, सविता व हंसमुखी, गंगा गु्रप की नमिता जौहरी, राधा व संजय चैहान, राधा गु्रप की सुनीता शर्मा, दीपिका व चारू, कुंज गु्रप की सुधा रूचि व सीमा, चेतना गुु्रप की सरिता, रूपा व सोनिया, ओम गुु्रप की नीलम चैधरी, प्रियंका प्रजापति व सोनिया कुमारी तथा लक्ष्मी गु्रप की बबीता, रूपा व ममता आदि उपस्थित थीं।

  

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...