गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

पंडित श्रीभगवान शर्मा ने चलवाया विशेष सफाई अभियान


मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल कल रात संपन्न हो रहा है। इससे पूर्व आज सरवट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा की देखरेख में आज बचन सिंह कालोनी की तमाम गलियों में अभियान चलाकर नालों व नालियों की सफाई कराई गई।

प्रदेश शासन ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर की मध्यरात्रि को पूरा होने के साथ ही उनके बैंक खातों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके चलते आज सरवट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें पंडित श्रीभगवान शर्मा की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तमाम स्थानों पर नाले नालियों की सफाई की गई। इस मौके पर तमाम लोगों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भी वे पंडित श्रीभगवान शर्मा के साथ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...