मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने किया खतौली पालिका का औचक निरीक्षण

 मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने खतौली नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। इसके चलते हड़कंप मचा रहा।

जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली नगरपालिका में विगत दिवस मंडलायुक्त सहारनपुर ने निरीक्षण किया था जिसमें खतौली नगरपालिका के अंदर बहुत सारी खामियां मंडल आयुक्त सहारनपुर को नजर आई थी।  उसके बाद मंडलायुक्त सहारनपुर ने इसकी जांच एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौंपी थी। जिसके तहत आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने खतौली नगर पालिका का निरीक्षण किया और जो बिंदु खामियां मंडलायुक्त सहारनपुर को निरीक्षण में मिले थे उन बिंदुओं पर खतौली नगर पालिका ईओ व सभासदों से आख्या मांगी। खतौली नगरपालिका ईओ ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को पूरी नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कराया। वहीं एडीएम द्वारा नगरपालिका कार्यालय और जलकल विभाग, रेन बसेरा, नलकूप कार्यालय, साफ सफाई, डस्टबिन समेत पूरे नगर पालिका कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया और रजिस्टर भी चेक किये। खामी वाले बिंदुओं पर नगर पालिका ईओ को टाइट भी किया। खतौली नगरपालिका का निरीक्षण करने के बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने जांच रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त सहारनपुर को भेज दी है। जिसमें अब जो भी निर्णय होगा वह मंडलायुक्त सहारनपुर लेंगे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...