शनिवार, 26 दिसंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 26 दिसंबर 2020



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 26 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि -  द्वादशी 27 दिसम्बर प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 10:36 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - सिद्ध शाम 03:26 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:57 से सुबह 11:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अंखड द्वादशी*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से परहेज़ करना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी* 🌷

👉🏻 *26 दिसम्बर 2020 शनिवार  को मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी है ।*

➡ *वराहपुराण के अनुसार जो पुरुष नियमपूर्वक रहकर कार्तिक, मार्गशीर्ष एवं बैशाख महीनों की द्वादशी तिथियों के दिन खिले हुए पुष्पों की वनमाला तथा चन्दन आदि को मुझ पर चढ़ाता है, उसने मानो बारह वर्षों तक मेरी पूजा कर ली।*

➡ *वराहपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में चन्दन एवं कमल के पुष्प को एक साथ मिलाकर जो भगवान विष्णु को अर्पण करता है, उसे महान फल प्राप्त होता है।*

➡ *अग्निपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्लपक्ष की द्वादशी को श्रीकृष्ण का पूजन करके जो मनुष्य लवण का दान करता हैं, वह सम्पूर्ण रसों के दान का फल प्राप्त करता हैं |*

➡ *महाभारत अनुशासनपर्व*

*द्वादश्यां मार्गशीर्षे तु अहोरात्रेण केशवम्।*

*अर्च्याश्वमेधं प्राप्नोति दुष्कृतं चास्य नश्यति।।*

*जो मार्गशीर्ष की द्वादशी को दिन-रात उपवास करके ‘केशव’ नाम से मेरी पूजा करता है, उसे अश्‍वमेघ-यज्ञ का फल मिलता है।*

➡ *स्कन्दपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में श्रीभगवान विष्णु को, उनके अन्य स्वरुप को स्नान कराने का विशेष महत्व है विशेषतः द्वादशी को । इस दिन श्रीकृष्ण को शंख के द्वारा दूध से स्नान कराएं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 27 दिसम्बर, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

🙏पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नजर आ रही है। बहुत समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है जिससे मन में खुशी बढ़ेगी। बिजनेस लाभ देने वाला साबित होगा। आज बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्रेम नजर आएगा और जीवन साथी किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आपसे कह सकता है

वृष 

ग्रहों की स्थिति खर्चों की ओर इशारा कर रही है। आज हो सकता है कि जीवन साथी को साथ लेकर शॉपिंग पर जाना पड़े जिससे आपकी काफी जेब ढीली हो जाए लेकिन सेहत का ध्यान रखें, कहीं ऐसा ना हो कि आप बीमार पड़ जाएं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा कमजोर है लेकिन दिल में खुशी रहेगी। किसी बात को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने से बच कर रहें। काम के सिलसिले में दिन आपको सपोर्ट करने वाला होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।


मिथुन 

आर्थिक लिहाज से आज का दिन ग्रहों के कारण आप के पक्ष में नजर आ रहा है। आर्थिक चुनौतियां कम होंगी और इनकम अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी आज मुनाफे के योग बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे क्योंकि अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का भरपूर मौका मिलेगा और साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। हो सकता है डिनर डेट का प्लान भी बन जाए जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। शादीशुदा लोग संतान से किसी बड़े सुख की उम्मीद कर सकते हैं।


कर्क 

आज का दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आप अपने काम में जमे रहेंगे जिससे किसी तरह की कोई कमी सामने नहीं आएगी और आप आर्थिक तौर पर प्रबल नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी मां जी से विशेष लगाव महसूस करेंगे और उनसे आपकी स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी। आज घर में जमीन जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है जिसका आपको लाभ भी मिल सकता है। कैरियर के लिए दिन बेहतर है। निजी जीवन भी संतुष्टि दायक रहेगा।

सिंह

आज विदेश जाने की कोई खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में लंबी ट्रेवलिंग करने का मौका मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि संक्रामक रोग आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। निजी जीवन प्रेम से भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से थोड़ी सावधानी रखें।

कन्या 

आज ग्रह आपको यह समझाना चाहते हैं कि मानसिक चिंता से बड़ा कोई बड़ा रोग नहीं है, इसलिए इस से दूर रहें क्योंकि यह आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति को नकारात्मकता से भर सकता है और आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं जिससे आपके बनते हुए कार्य में विघ्न आ सकते हैं। काम के सिलसिले में खुद पर कॉन्फिडेंस रखें ताकि काम को अच्छे से कर पाएं। आज ससुराल में जाने का मौका मिल सकता है।

तुला 

आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या फिर बिजनेस में उत्तम लाभ के योग बन जाएंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी पूरी तरह से आप के रंग में रंगा नजर आएगा। आज वे आपको कोई काम की सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके बिजनेस में बहुत फायदेमंद साबित होगी। जीवन साथी यदि कुछ काम करना चाह रहे हैं तो उनका सपोर्ट करना आपके लिए अच्छा होगा।

वृश्चिक 

ग्रहों की चाल यह इशारा कर रही है कि आज किसी भी तरह का उधार कर्ज लेने से परहेज करें क्योंकि वह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। खर्चे भी आज काफी अधिक होंगे तो आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा निराशाजनक हो सकता है लेकिन मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई कामों को निपटा लेंगे। नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा। आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है लेकिन आप अपने कॉन्फिडेंस से आज हर चुनौती का सही तरीके से सामना कर पाएंगे।


धनु 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्यार की पींगे बढ़ाने का दिन है यानि कि जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबे नजर आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान भी आपके लिए आज कुछ सरप्राइस प्लान कर सकती है। इनकम अच्छी वृद्धि की ओर बढ़ेगी जिससे आप आज खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा लोग आज नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं।

मकर 

आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी सूचना मिल सकती है जिसमें आप काफी खुश हो जाएंगे या आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको उसमें सफलता की पूरी संभावना रहेगी। आर्थिक तौर पर भी आपका दिन आज मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप की तूती बोलेगी। यानि कि आज आपका दिन कई तरह से अच्छा रहेगा। आपके परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और मां जी से प्रेम की प्राप्ति होगी।

कुंभ

आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा रहेगा, जिससे बिजनेस में कुछ बड़ा रिस्क लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे लेकिन किसी तरह की इन्वेस्टमेंट करने में थोड़ा ध्यान रखें, नुकसान भी हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप काफी खुश महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच इगो की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए ग्रहों की स्थिति को पक्ष में दिखा रहा है, जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आज किसी बड़ी पॉलिसी को खरीद सकते हैं या फिर धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा और परिवार में संपत्ति खरीदी या वाहन खरीद की बात भी चल सकती है। धन की आवक होगी और आप आज अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। बिजनेस में भी आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य की प्रबलता से काम बनते चले जाएंगे, जिससे आप भी मजबूत रहेंगे


दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 




  

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...