मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 22 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 06:14 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 23 दिसम्बर रात्रि 01:38 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - व्यतिपात दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:20 से शाम 04:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:13* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के लिए अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।


11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।

🌷 *उम्र बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है ... उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग ...२ हाथ ....२ पैर... और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी महिमा* 🌷

➡ *25 दिसम्बर 2020 शुक्रवार को तुलसी पूजन दिवस है ।*

🌿 *· तुलसी के निकट जिस मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है |* 

🌿 *· प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है |*

🌿 *· ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं |*

🌿 *तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है |*

🌿 *· श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है |*

🌿 *· जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है |*

🌿 *· तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *· तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और १० गोदान का फल प्राप्त होता है |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सुख-शांति के लिए* 🌷

🌿 *घर में सुख-शांति, कामधंधे में स्थिति चाहिये तो पर्वों के दिनों में तुलसी के १०८ परिक्रमा करें |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी मंत्र* 🌷

🌿 *तुलसी माता पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को बोलें*

*महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*

*आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*

👉🏻 *इस मंत्र का अर्थ है*

🌿 *हे भक्ति का प्रसाद देने वाली माँ! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है |*

🙏🏻 🙏

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए बेकार की बातों को छोड़कर काम पर ध्यान दें। नौकरी आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए काम पर पूरा ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी लेकिन अपने व्यवहार पर ध्यान दें और साथ काम करने वाले लोगों को महत्व दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और स्वयं के अंदर सकारात्मकता महसूस करेंगे। आपमें आकर्षण रहेगा, जो आपके परिवार वालों को आप की बात सुनने पर विवश करेगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी। इनकम बढ़िया रहेगी। खर्चे हल्के-फुल्के होंगे और आवश्यक कामों पर होंगे। परिवार में सामंजस्य रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें कहेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा है और आज अपने काम पर ध्यान देने से प्रयास रंग लाएंगे। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको सुख होगी प्राप्ति होगी। कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि आज आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी कर्मठता और आपका आत्मविश्वास सर चढ़कर बोलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपका दायित्व बढ़ेगा।

सिंह 

आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहेगा। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कोर्ट कचहरी के मामलों में ध्यान देंगे। मानसिक तनाव थोड़ा अधिक रहेगा, इसलिए बीच-बीच में आराम करें और मनोरंजन करें।काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। 

कन्या

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। उनके साथ मिलकर भविष्य की कोई बड़ी योजना पर काम करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी तीक्ष्ण बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। सरकार को समय पर टैक्स देते रहें।

तुला 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ भी ज्यादा होगा, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो बीमार होने के योग बन जाएंगे। दांपत्य जीवन में कड़क रवैया अपनाना अच्छा नहीं। शांति से काम लें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने परिवार वालों से अपने प्रिय के बारे में बातचीत करेंगे। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना ठीक होगा। व्यापार में बड़े लोगों से संबंध बनेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक है। बेवजह की बातों में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय मिलेगा। आप कोई कविता लिखकर अपने प्रिय को प्रपोज कर सकते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा और अपने जीवन साथी को कैसे खुश रखना है, आपको भली भांति आता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में जो लोग नौकरी पेशा हैं, उन्हें अपने मेहनत का अच्छा इनाम मिल सकता है।

धनु 

आज का दिन आप अतीत में जिएंगे। कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी का अधिक बातूनी रवैया आपको परेशान कर सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार करते हैं तो आपको कुछ नए सिरे से काम करना फायदा देगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा कर रखेंगे। इससे सभी कुछ अच्छे से चलेगा। काम के सिलसिले में भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा होने से कुछ समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन का आगमन होगा, जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं तुरंत ही समाप्त हो जाएंगी। आपका मन खुश होगा। बैंक से कर्ज लेकर कुछ नया काम करने का विचार करेंगे। परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आप का मनोबल अच्छा रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।


मीन 

आज आप कुछ नया करना चाहेंगे। आपके इरादों में मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी बढ़िया चलेगी। व्यापार करने वालों को भी व्यापार में मुनाफा होगा। इनकम बढ़िया होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय को दिल की बात बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह खुद ही अपनी ओर से इजहार करेंगे। आप का दिनमान अच्छा बीतेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57




  

शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...