शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 27 नवंबर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 27 नवम्बर 2020*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 07:46 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 08:30 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:26 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(हर जिले के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

हर माह की त्रयोदशी तिथि को शिव प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत का नाम सप्ताह के दिन के हिसाब से लिया जाता है। इस बार शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस बार 27 नवंबर 2020 को शुक्र प्रदोष व्रत किया जाएगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान व्रत करने और भगवान शिव का पूजन करने से पारिवारीक जीवन सुखमय होता है। सभी प्रकार के रोग-शोक का नाश हो जाता है। जानिए इस व्रत की विधि...



इस बार प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए यह व्रत सौभाग्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। इस व्रत को करने से जीवन में किसी प्रकार से कोई अभाव नहीं रहता है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानि संध्या के समय सूर्यास्त से लगभग एक घंटे पहले से लेकर सूर्यास्त के बाद तक की जाती है। 


शुक्र प्रदोष व्रत विधि

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व उठें।

 स्नानादि करने के पश्चात स्वच्थ सफेद या फिर गुलाब रंग के वस्त्र धारण करें। 

भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प करें और धूप दीप जलाने के बाद सूर्य देव को तांबे को लोटे से अर्घ्य दें। 

पूरे दिन निराहार व्रत करें। जल ले सकते हैं। 

प्रदोष व्रत के दिन पूरा समय भगवान शिव का ध्यान करें।

शिव जी के पंचाक्षर मंत्र सारा ॐ नमः शिवाय मन ही मन जाप करते रहे।

प्रदोष काल यानि संध्या के समय में भगवान शिव की पूजा आरंभ करें।

सबसे पहले दूध दही घी शहद और शक्कर से पंचामृत बनानकर शिव जी को स्नान करवाएं। 

पंचामृत से स्नान करवाने के बाद शुद्ध जल से स्नान करवाएं। 

शिव जी को पंचोपचार रोली, मौली चावल, धूप और दीप से पूजन करें

भगवान शिव को चावल की खीर और फल आदि अर्पित करें।

शुक्र प्रदोष व्रत की कथा पढ़े या सुनें।

पूजन के स्थान पर आसन बिछाकर ''ऊं नमः शिवाय मंत्र'' का कम से कम एक माला यानि 108 बार जाप क

🌷 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी* 🌷

👉🏻 *नारदपुराण के अनुसार* *ऊर्ज्शुक्लत्रयोदश्यामेकभोजी द्विजोत्तम । पुनः स्नात्वा प्रदोषे तु वाग्यतः सुसमाहितः ।। १२२-४८ ।।*

*प्रदीपानां सहस्रेण शतेनाप्यथवा द्विज । प्रदीपयेच्छिवं वापि द्वात्रिंशद्दीपमालया ।। १२२-४९ ।।*

*घृतेन दीपयेद्द्वीपान्गंधाद्यैः पूजयेच्छिवम् । फलैर्नानाविधैश्चैव नैवेद्यैरपि नारद ।। १२२-५० ।।*

*ततः स्तुवीत देवेशं शिवं नाम्नां शतेन च । तानि नामानि कीर्त्यंते सर्वाभीष्टप्रदानि वै ।। १२२-५१ ।।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को मनुष्य एक समय भोजन करके व्रत रखे। प्रदोषकाल में पुनः स्नान करके मौन और एकाग्रचित्त हो बत्तीस दीपकों की पंक्ति से भगवान शिव को आलोकित करे। घी से दीपकों को जलाए और गंध आदि से भगवान शिव की पूजा करे। फिर नाना प्रकार के फलों और नैवेद्यों द्वारा उन्हें संतुष्ट करे । इस प्रकार व्रत करके मनुष्य महादेवजी के प्रसाद से इहलोक के सम्पूर्ण भोग भोगकर अंत में शिवधाम प्राप्त करता है।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

*सीदलपुष्पाणि​ ​ये यच्छन्ति जनार्दने।​*  

*​कार्तिके सकलं वत्स​ ​पापं जन्मार्जितं दहेत्।।​ (पद्मपुराण)*

🙏🏻 *ब्रम्हाजी नारदजी से कहते हे- वत्स ! जो लोग कार्तिक में भगवान जनार्दन को तुलसी के पत्र और पुष्प अर्पित करते हैं, उनका जन्म भर का किया हुआ सारा पाप भस्म हो जाता है।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुख समृद्धि बढ़ाने* 🌷

➡ *29 नवम्बर 2020 रविवार को कार्तिक शुक्ल वैकुंठ चतुर्दशी है |*

🙏🏻 *देवीपुराण के अनुसार इस दिन जौ के आटे की रोटी बनाकर माँ पार्वती को भोग लगाया जाता है और प्रसाद में वो रोटी खायी जाती है | माँ पार्वती को भोग लगाकर जौ की रोटी प्रसाद में जो खाते है उनके घर में सुख और संम्पति बढती जायेगी, ऐसा देवीपुराण में लिखा है | वैकुंठ चतुर्दशी के दिन अपने-अपने घर में जौ की रोटी बनाकर माँ पार्वती को भोग लगाते समय ये मंत्र बोले –*

🌷 *ॐ पार्वत्यै नम:*

🌷 *ॐ गौरयै नम:*

🌷 *ॐ उमायै नम:*

🌷 *ॐ शंकरप्रियायै नम:*

🌷 *ॐ अंबिकायै नम:*

🙏🏻 *माँ पार्वती का इन मंत्रों से पूजन करके जौ की रोटी का भोग उनको लगायें, फिर घर में सब रोटी खायें | जौ का दलिया, जौ के आटे की रोटी खानेवाले जब तक जियेंगे तब तक उनकी किडनी बढ़िया रहेंगी, किडनी कभी ख़राब नहीं होगी | शरीर में कही भी सूजन हो किडनी में सूजन, लीवर में सूजन, आतों में सूजन है तो जौ की रोटी खायें, इससे सब तकलीफ दूर हो जाती है |*

मेष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। कामों में सफलता मिलेगी जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य भी बनेंगे और आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। कानून के विरुद्ध कोई भी काम ना करें वर्ना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। 

वृष

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। आज के दिन आपकी कार्यकुशलता अपने चरम पर होगी, जिससे आप का काम सभी को नजर आएगा और इससे ना केवल आपको लाभ मिलेगा बल्कि आप खुश भी नजर आएंगे। आज घर वालों के लिए कोई काम की चीज खरीद कर लाएंगे

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई नया जरिया मिल सकता है,जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद प्रेम की बयार बहेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, यह यात्रा सुखद रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। प्रेम के मामले में आप सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवनसाथी आपकी बातों को समझे

कन्या 

आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने में थोड़ा संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी आर्थिक तौर पर सहायता भी कर सकते हैं। परिवार में तनाव रहेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों पर विश्वास करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला 

आज के दिन आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे और आप खुश होंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को भी साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा। कोई अतिथि आपके घर आ सकते हैं। आपको अपनी मित्र मंडली से मिलने का मौका मिलेगा। कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी लेने में सफलता हासिल हो सकती है

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। अपने सहकर्मियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान दिलाएगा। आज अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।


मीन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर देगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग बीमार बना सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं।



आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...