सोमवार, 23 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 23नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 नवम्बर 2020


*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 12:32 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - हर्षण 24 नवम्बर प्रातः 06:10 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:17 से सुबह 09:40 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:55* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के समय मे कुछ अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - ब्रह्मलीन भगवत्पाद साँई श्री लीलाशाहजी महाराज महानिर्वाण दिवस, कुष्मांड नवमी, अक्षय-आँवला नवमी*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞दांपत्य सुख हेतु 

 : यदि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है तो ज्योतिषानुसार शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को पत्नी अशोक वृक्ष की जड़ में घी का दीपक और चंदन की अगरबत्ती जलाकर नैवेद्य चढ़ाएं। पेड़ को जल अर्पित करते समय उससे अपनी कामना करनी चाहिए। फिर वृक्ष से 7 पत्ते तोड़कर घर लाएं, श्रद्धाभाव से उनकी पूजा करें व घर के मंदिर में रख दें। अगले सोमवार फिर से यह उपासना करें तथा बाद में सूखे पत्तों को बहते जल में प्रवाहित कर दें।


🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी* 🌷

➡ *23 नवम्बर 2020 सोमवार को आँवला (अक्षय) नवमी है ।*

🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार* 

🌷 *कार्तिके शुक्लनवमी याऽक्षया सा प्रकीर्तता । तस्यामश्वत्थमूले वै तर्प्पणं सम्यगाचरेत् ।।* ११८-२३ ।।*

*देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चापि नारद । स्वशाखोक्तैस्तथा मंत्रैः सूर्यायार्घ्यं ततोऽर्पयेत् ।। ११८-२४ ।।*

*ततो द्विजान्भोजयित्वा मिष्टान्नेन मुनीश्वर । स्वयं भुक्त्वा च विहरेद्द्विजेभ्यो दत्तदक्षिणः ।। ११८-२५ ।।*

*एवं यः कुरुते भक्त्या जपदानं द्विजार्चनम् । होमं च सर्वमक्षय्यं भवेदिति विधेर्वयः ।। ११८-२६ ।।*

🍏 *कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में जो नवमी आती है, उसे अक्षयनवमी कहते हैं। उस दिन पीपलवृक्ष की जड़ के समीप देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का विधिपूर्वक तर्पण करें और सूर्यदेवता को अर्घ्य दे। तत्पश्च्यात ब्राह्मणों को मिष्ठान्न भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दे और स्वयं भोजन करे। इस प्रकार जो भक्तिपूर्वक अक्षय नवमी को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है, उसका वह सब कुछ अक्षय होता है, ऐसा ब्रह्माजी का कथन है।*

👉🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी को दिया हुआ दान अक्षय होता है अतः इसको अक्षयनवमी कहते हैं।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण, नारदपुराण आदि सभी पुराणों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी युगादि तिथि है। इसमें किया हुआ दान और होम अक्षय जानना चाहिये । प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है “एतश्चतस्रस्तिथयो युगाद्या दत्तं हुतं चाक्षयमासु विद्यात् । युगे युगे वर्षशतेन दानं युगादिकाले दिवसेन तत्फलम्॥”*

🙏🏻 *देवीपुराण के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमीको व्रत, पूजा, तर्पण और अन्नादिका दान करनेसे अनन्त फल होता है।*

🍏 *कार्तिक शुक्ल नवमी को ‘धात्री नवमी’ (आँवला नवमी) और ‘कूष्माण्ड नवमी’ (पेठा नवमी अथवा सीताफल नवमी) भी कहते है। स्कन्दपुराण के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला पूजन से स्त्री जाति के लिए अखंड सौभाग्य और पेठा पूजन से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है।*

🍏 *आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। अक्षय नवमी के दिन अगर आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे गिरती है और यदि इस पेड़ के नीचे व्यक्ति भोजन करता है तो भोजन में अमृत के अंश आ जाता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है। चरक संहिता के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला खाने से महर्षि च्यवन को फिर से जवानी यानी नवयौवन प्राप्त हुआ था।*

2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें

(एक बार किसी विद्वान पुरोहित से भी परामर्श जरूर करे)


जनवरी- 18


फरवरी- 15, 16 ( रात्रि में विवाह मुहूर्त नहीं है)


मार्च- विवाह मुहूर्त नहीं है


अप्रैल- 22,24,25,26,27,28,29,30


मई- 1,2,7,8,9,13,14,21,22,23,24,26,28.29.30


जून- 3,4,5,20,22,23,24


जुलाई- 1,2,7,13,15


नवंबर- 15,16,20,21, 28, 29,30


दिसंबर- 1,2,6,7,11,13

पंचक

21 नवंबर 

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है।


वृष 

आज का दिन आपको सफलता देगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता रहेगी और आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण से थोड़े दुखी होंगे

मिथुन

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी।

कर्क 

आज का दिन शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान व्यस्त रखेगा। आज किसी को पैसा उधार ना दें।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। कामकाज के सिलसिले में आज आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में भी कमी आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे ज्यादा मेहनत की मांग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा। संतान को कुछ समस्या हो सकती है। घर में आज खुशी रहेगी।

तुला

आज का दिन प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से संबंधित है तो आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। धार्मिक आचरण करेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आज दोपहर बाद की स्थितियां बेहतर होंगी। आपकी सेहत में सुधार होगा लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।

वृश्चिक 

आपके लिए दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। काम के सिलसिले में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा जिससे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज अपनी ओर से कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपकी पर्सनैलिटी को चार चांद लगाएगा। प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है। नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास करेंगे।

धनु 

आज का दिन अनुकूल है। ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको धन का लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे।

मकर 

आज आप अपने प्यारे मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है, इसलिए आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।आपको तेज बुखार आ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। पूरी नींद लें। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेमजीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। कामकाज को लेकर आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता देगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का पूरा लाभ मिलेगा। अच्छे रास्ते से धन आएगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मीन 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भी होगी लेकिन उसके बावजूद अपने बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का बर्ताव ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आपको संतुष्टि नहीं होगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान को कोई समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से निकटता को एंजॉय करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।


आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...