गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

निकायों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के 7529 रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। नगर विकास विभाग में इन खाली पदों का प्रारंभिक ब्योरा तैयार किया जा चुका है। निकायवार और जानकारी एकत्र की जा रही हैं। इसके बाद निकायों को भर्ती के संबंध में निर्देश दिया जाएगा। 


निकायों में केंद्रीयत और अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्तियां की जाती हैं। केंद्रीयत सेवा की भर्ती लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को है। अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्ती निकाय स्तर पर होती है। नगर विकास विभाग अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्ती के लिए नई नियमावली बना रहा है। इस नियमावली के बनने के बाद अकेंद्रीयत सेवा के खाली पदों पर भर्तियां शुरू की जाएंगी। नगर विकास विभाग चाहता है कि अकेंद्रीयत सेवा के पदों पर भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना न रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने से हड़कंप

लखनऊ। कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर उत्पीड़न और अवैध ...