आगरा। ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। आशिक तो वहां से भाग खड़ा हुआ। पति ने चप्पल निकाली और होटल में ही उसके मुंह पर कई बार चप्पलों से पिटाई की । दो दिन पुरानी इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया वारयल हो गया। ताजगंज पुलिस महिला से संपर्क का प्रयास कर रही है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप यह भी है कि महिला का आशिक कोई और नहीं उसके पति का ही एक दोस्त है।
सूत्रों के मुताबिक ताजगंज क्षेत्र के होटल अंबिका पैलेस ताजगंज क्षेत्र के ही एक गांव की निवासी महिला मंगलवार को अपने पति के दोस्त के साथ होटल में आई थी। होटल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने बिना आईडी दिखाए घंटों के हिसाब से कमरा लिया था। पति को पहले से पत्नी पर शक था। कुछ ही देर में कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई। जिसके बाद महिला के आशिक ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर महिला के पति को देखकर वह हड़बड़ा गया। मौके पर पति को धक्का देकर आशिक ने दौड़ लगा दी। पति ने कमरे में आकर पत्नी को पहले तो गालियां दी। उसके बाद महिला के ससुरालीजन भी पति के साथ आ आए थे। होटल में हंगामा खड़ा हो गया। शोर सुनकर होटल कर्मचारी भी वहां आ गए और उन्होंने सभी को बाहर जाने के लिए कहा। यह सुनते ही पति ने चप्पल उतार कर पत्नी को पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद तमाम चर्चाएं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें