शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 25 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 25 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी शाम 06:43 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 06:31 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*


⛅ *योग - शोभन रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*


⛅ *राहुकाल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:29* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:30* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण -*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *कोई गुस्सैल अशांत हो तो* 🌷 


🌙 *30 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को शरद पूनम आयेगी | जिस पत्नी का पति झगडालू हो, गुस्सेबाज हो, चिडचिडा हो अथवा जरा-जरा बात में कोई भी भड़क जाता हो, भड्कू हो तो पूनम की रात खीर बनाओ और 8 बजे की बनी हुई, 7 बजे की बनी हुई खीर पूनम के चंद्रमा के किरण उसमे पड़े, नेट से, जाली से या मलमल के कपडे से ढंक दो | बीच-बीच में चांदी का चम्मच, चांदी की कटोरी हो तो अच्छा है खीर हिलाओ और वो चंद्रमा की किरणों वाली खीर पति को खिलाओ | कितना भी झगड़ेबाज, गुस्सेबाज, अशांत व्यक्ति शांत हो जायेगा, झगड़े शांत हो जायेगे |


 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो* 🌷


 🔥 *कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो प्रतिदिन प्रात:काल पीपल के नीचे वृक्ष के दक्षिण की ओर अरंडी के तेल का दीपक लगायें तथा थोड़ी देर गुरुमंत्र या भगवन्नाम जपें और उस व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दें तथा मेरा, उसका-सबका मंगल हो ऐसी प्रार्थना करें | कुछ दिनों तक ऐसा करने से शत्रु शनै: शनै : दब जाते हैं व शत्रु पीड़ा धीरे-धीरे दूर हो जाती है |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *अगर प्रतिदिन हर कार्य मे सफलता के कीर्तिमान चाहते है तो रोज़ सुबह उठ कर नीचे दिए मंत्रो में से कोई भी पढ़ लिया करे मनचाही सफलता मिलती है 🌷


🙏🏻


 🙏🏻


अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 13 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें। आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। 


 


1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।


मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।


 


 


 


2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।


करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।


 


 


3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।


गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:


 


4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।


वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।


 


5. सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।


 


 


 


6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।


 


7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र: 


स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र: 


सर्वस्व में रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।1।।


 


8. दक्षिणे लक्ष्मणो यस्त वामेच जनकात्मजा, 


पुरतोमारुतिर्यस्य तं वंदे रघुनंदम्।


 


9 . लोकाभिरामं रण रंग धीरं राजीव नेत्रम् रघुवंश नाथम्।


कारुण्य रूपम् करुणा करम् श्री रामचंद्रम शरणं प्रपद्ये।


 


10. आपदा मम हरतारं दातारम् सर्व सम्पदाम् 


लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो भूयो नमाम्यहं।


 


11. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे


रघुनाथाय नाथाय सीतापतये नम:।


 


12. श्री रामचंद्र चरणौ मनसास्मरासि,


श्री रामचंद्र चरणौ वचसा गृणोमि।


श्री रामचंद्र चरणौ शिरसा नमामि,


श्री रामचंद्र चरणौ शरणम् प्रपद्धे:।।


 


13. त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।


त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्वम् ममदेव देव


 


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। नौकरी करने वाले लोग अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाएंगे। घर परिवार में सुख रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज दिन मान अच्छा है। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा और एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा।


 


वृष 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को अपने दिमाग पर ज्यादा हावी ना होने दे, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ेगा। धन के मामले में सावधानी बरतें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा लोगों से ग्रस्त जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।


 


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नई ट्रेनिंग मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बहुत अच्छा है। जीवन साथी को कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की गरिमा को समझते हुए एक दूसरे के प्यार में खुद को महसूस करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी


कर्क 


आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताओं में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है और सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। उन्हें दूर करने की कोशिश करें और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाएं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आप मजबूती से अपना काम करेंगे।


सिंह 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को काफी रोमांटिक तरीके से बिताएंगे और अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट भी ला सकते हैं। उनके सामने शादी का प्रपोजल भी रख सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर भागेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल से बढ़िया नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।


 


कन्या 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और रहेंगे और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरत तरीके से बिताएंगे। घर परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा और काम के सिलसिले में आप सजग रहेंगे।


तुला 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से फायदा होगा। हल्के खर्चे भी होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी,जिससे कोई बड़ी मुसीबत नहीं आएगी। काम के सिलसिले में थोड़ी परेशानी होगी। काम में मन नहीं लगेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुद को ज्यादा गंभीर महसूस करेंगे और अपने प्रिय से अपने मन के भाव जताएंगे।


 


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य की सहायता से काम बनते चले जाएंगे। जीवन साथी के साथ कहीं दूर घूमने की प्लानिंग होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा शांति से काम ले। आपके प्रिय से आपकी झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेगे। आपके बॉस भी आप से प्रभावित हो सकते हैं। पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी।


धनु 


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी मजबूत दिखेंगे और नए विचार मन में आएंगे। लोगों को सलाह देने में भी सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में आप को मजबूती मिलेगी। भाग्य की प्रबलता से आपके कार्यभार में बढ़ोतरी होगी और आप की सैलरी भी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बहुत बढ़िया रहेगा। संतान के बारे में विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की झड़प का शिकार हो सकते हैं।


 


मकर 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने बेवजह के बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि यह आपकी आर्थिक स्थिति को खराब करेंगे। सेहत में भी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। रिश्ते में रोमांस तो रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


कुंभ 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनका में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। कोई इच्छा पूरी होने से मन बहुत खुश होगा। सेहत में भी सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत और ध्यान से काम करना होगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरती से जिएंगे और अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं।


 


मीन 


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा, जिससे काम में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस रहेगी और आप काफी खुश रहेंगे, क्योंकि आप अंदर से जानते होंगे, कि आपने आज बहुत बढ़िया काम किया है। आपके अधिकारी भी आपसे खुश होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज फिर रोमांटिक मूड में होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव जरूर हो सकता है, लेकिन फिर भी आपका रिश्ते में प्यार रहेगा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...