रविवार, 2 अगस्त 2020

महिला और उसके प्रेमी की हत्या

मैनपुरी। जिले में महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों के शव गांव में ही अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थलों पर गहनता से छानबीन की। 


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला विचित्र की है। मृतकों में गांव का 27 वर्षीय युवक संजीव लोधी पुत्र छविनाथ और 27 वर्षीय रीतू पत्नी गौरव लोधी है। गांव में डिप्टी सिंह के मकान के पीछे संजीव का शव पड़ा मिला, पास ही स्थिति हाकिम सिंह के मकान के पास रीतू का शव पड़ा था।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

  पंचांग तथा राशिफल दिनांक - 28 अगस्त 2025 दिन - बृहस्पतिवार  विक्रम संवत् - 2082 अयन - दक्षिणायण ऋतु - शरद मास - भाद्रपद पक्ष - शुक्ल तिथि ...