गुरुवार, 6 अगस्त 2020

बचन सिंह कॉलोनी में रामायण पाठ व दीप जलाए


मुजफ्फरनगर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा की ओर से रामायण पाठ का आयोजन कर दीपक ज्योति घर-घर जलाने का संकल्प लिया गया। सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा के आवास पर आज पं. रामचंद्र मिश्रा ने रामायण पाठ किया। इस अवसर पर पंडित श्री भगवान शर्मा ने कहा कि श्री राम ने सदैव सत्य और धर्म का पालन कर मर्यादा की रक्षा की थी।  


उन्होंने कहा कि आदिकाल से यज्ञ देश की सनातन संस्कृति है। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्ष तक संघर्ष किया गया और उसके बाद आज यह शुभ दिन देखने का सौभाग्य मिला है। रामायण पाठ में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा, सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा, मास्टर सोहनवीर सिंह, मा. श्याम लाल शर्मा, हरपाल शर्मा, ब्राह्मण सभा बचन सिंह कालोनी के अध्यक्ष समेन्द्र शर्मा, सतीश शर्मा, सुरेश शर्मा, नीरज त्यागी, ऋषभ शर्मा, लाल्ला सेठ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...