🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 02 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:28 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 06:52 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - विष्कम्भ सुबह 07:53 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:26 से शाम 07:04 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:13*
⛅ *सूर्यास्त - 19:15*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - रविवार, चतुर्दशी और पूर्णिमा ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इसमें राखी नही बांधनी चाइये।
राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा।
🌷 *रक्षाबंधन के दिन* 🌷
🙏🏻 *यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म करना चाहते हैं तो अपनाएं ये ज्योतिष शास्त्र के आसान उपाय...*
➡ *रक्षाबंधन पर करें इन 10 में से कोई 1 काम, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी*
👉🏻 *व्यापार वृद्धि के लिए*
*रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।*
👉🏻 *शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो*
*शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।*
👉🏻 *दरिद्रता दूर करने के लिए*
*कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।*
👉🏻 *पैसा वापस न मिल रहा हो तो*
*किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।*
👉🏻 *बीमार रहते हों तो*
*यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।*
👉🏻 *व्यापार में सफलता न मिल रही हो तो*
*यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी सुनसान स्थान पर गाड़ दें।*
👉🏻 *ऋण मुक्ति के लिए*
*रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।*
👉🏻 *धन-समृद्धि के लिए*
*अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*
👉🏻 *आर्थिक काम में असफलता मिल रही हो तो*
*सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें - हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।*
👉🏻 *कार्य सिद्धि के लिए*
*रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।*
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।
पूर्णिमा
सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत
मेष -
आज आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए आज कार्ड्स का संकेत है कि आप चुनौतियों और परेशानियों को भविष्य के लिए टाल दें। आज आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। आप इस पर विचार करें कि क्या रिश्तों की मांग के अनुसार आप उसे समय दे पा रहे हैं या नहीं।
वृषभ -
आज आप अपने काम के शीर्ष पर हो सकते हैं। लोग आपके तरीकों को अपनी कार्यशैली में ला सकते हैं। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है। आप जिम्मेदारियों को फिर से देखना और प्राथमिकता देना चाहेंगे। ध्यान आपको अपना कायाकल्प करने में मदद कर सकता है।
मिथुन -
आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप कुछ रिसर्च भी करेंगे। अपनी कुशलता से धनार्जन करते रहेंगे। अगर आप करियर में किसी तरह के परिवर्तन पर विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए श्रेष्ठ है।
कर्क -
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों और लक्ष्य वाला हो सकता है। आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करें। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
सिंह -
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपने किसी मित्र या पुराने सहायक से सलाह अवश्य लें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
कन्या -
आज का दिन आपके लिए शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के वादों या आश्वासनों के पूरा होने के इंतजार में हैं। आप उन लोगों से अपनी बातें स्पष्ट रूप से कर पाएंगे जो आपके भविष्य और फैसलों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आप आप कुछ लोगों को उनके पुराने वादे याद दिला सकते हैं। आज आपको पुराने आश्वासनों से लाभ मिल सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी।
तुला -
आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी योजना पर काम कर रहे हैं। आपके पास कुछ अच्छे आइडिया हो सकते हैं, जो बिजनेस या करियर में आपको एक नई पहचान दिला सकते हैं। कुछ मामलों में आपको पुरस्कार या कोई ऐसा रिवार्ड मिल सकता है जो आपके दिन को यादगार बना देगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। परिणाम सकारात्मक और मनचाहे हो सकते हैं। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है।
वृश्चिक -
आज आपको कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जो आपको सम्मान दिला सकता है। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है।
धनु -
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं वाला हो सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति से बातचीत के दौरान कुछ ऐसे तथ्य पता चल सकते हैं जो आपको थोड़ा विचलित कर सकते हैं। आपके लिए दिन फिर भी इन सब बातों से निकलकर आगे बढ़ने का है। आपके लिए जीवन साथी या प्रेमी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं।
मकर -
आज आपका दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। आज आपकी टू डू लिस्ट में प्रायोरिटी के आधार पर काम पूरे करने का दबाव हो सकता है। अपने आपको पूरी तरह काम पर फोकस रखें। आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है।
कुंभ -
आज आपके लिए दिन अपनी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी यात्रा की योजना को मूर्त रूप देने का हो सकता है। आप आज किसी बिजनेस ट्रीप पर भी जा सकते हैं। इससे आपको कुछ लाभ होता दिख रहा है। कुछ लोगों के लिए ये समय आपको खुद के लिए और परिवार के लिए रिजर्व रखने का है। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। आपके कार्य की काफी प्रशंसा हो सकती है। वक्त के हिसाब से आपको परिणाम मिलते जाएंगे।
मीन -
आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें