शनिवार, 1 अगस्त 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल एक अगस्त 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 01 अगस्त 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 09:54 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 06:49 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*


⛅ *योग - वैधृति सुबह 09:24 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:55 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:13*


⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अलग अलग क्षेत्रो में अंतर हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनिप्रदोष व्रत*


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त


 


रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया।


 


राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा।


🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान* 


 🙏🏻 *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 03 अगस्त 2020 सोमवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*


1⃣ *भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |*


2⃣ *मृत्तिका स्नान* 


3⃣ *गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |*


4⃣ *पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |*


5⃣ *गोरज स्नान – गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली | गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान | रक्षाबंधन के दिन किया जाता है | गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं | सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं || अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं | ये वेद भगवान कहते हैं |*


6⃣ *धान्यस्नान – जो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं | वो सब आश्रमों में मिलता है | गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मुंग ये सात चीजे | ये धान्यस्नान बताया | धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु | सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है |* 


7⃣ *फल स्नान – वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया | और कोई नहीं तो आँवला बढियाँ फल है | आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर ले लिया और लगा दिया गया हो फल स्नान | मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक फल की आसक्ति छूट जाय | इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के रस से थोडा स्नान कर रहें हैं | किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं |*


8⃣ *सर्वोषौधि स्नान – सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं | इस स्नान में कई जड़ीबूटी आती हैं | उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं उसमें वो थोडासा पाऊडर लेके शरीर पर रगड के स्नान किया जाता है | मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ,त्वचा ये सब पवित्र हो | इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें| मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये |*


9⃣ *कुशोधक स्नान – कुश होता है वो थोडा पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया | क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती | भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता | कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था | तो उनके शरीर से वो उखणकर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है | वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती हो तो भाग जाती हैं | तो कुश पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये | हरि ॐ ... हरि ॐ ... ॐ ,... करके उसे पानी में नहा दिया |*


1⃣0⃣ *हिरण्य स्नान – हिरण्य स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है | कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया | हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे |*


🙏🏻 *तो ये दशविद स्नान वेद में बताया | श्रावण मास के पूर्णिमा का दिन किया जाता है | आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना | १ – २ न कर पाये तो जय सियाराम ... कह दें प्रभु ! हमसे जितना हो सकता था वो किया |*


*और जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना –*


🌷 *नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं |*


*भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ||*


*गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी | जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ||*


 *ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ||*


🙏🏻 *तीर्थों का स्मरण करते हुये स्नान करें | तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है |*


 


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


 


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


एकादशी


 


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


 


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


 


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


 


प्रदोष


 


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


अमावस्या


 


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव - अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। जिससे आपकी छिपी हुई योग्यता व प्रतिभा सबके सामने आएगी। और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।


नेगेटिव - परंतु अपने क्रोध और जल्दबाजी वाले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ भी कोई कहासुनी होने की आशंका है जिससे रिश्तो में कड़वाहट आएगी।


व्यवसाय - नवीन कार्य संबंधी आपने जो योजना बनाई है उस पर एकाग्र चित्त होकर काम करें। आमदनी में वृद्धि होगी तथा आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल है।


लव - पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। साथ ही बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।


स्वास्थ्य - कुछ समय से चल रही सिर दर्द व माइग्रेन जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। गर्मी से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6


 


वृष - पॉजिटिव - आप अपने विश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता के योग बन रहे हैं।


नेगेटिव - बाहरी व्यक्तियों व दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। साथ ही अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। मेंटीनेंस संबंधी कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की संबंधी योग बन रहे हैं।


लव - पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी से वातावरण पुनः सहज हो जाएगा।


स्वास्थ्य - तनाव के कारण डायबिटीज और बीपी संबंधी बीमारी बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मिथुन - पॉजिटिव - धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग देना आपको खुशी प्रदान करेगा। साथ ही समाज में भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन शुभ है। आज उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें।


नेगेटिव - परंतु अपने अहम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इनकी वजह से आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।


व्यवसाय - नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार करें। वर्तमान परिस्थितियां आपके पक्ष में है। आपके सभी काम सफलता पूर्ण संपन्न होंगे।


लव - घर तथा व्यापार संबंधी सभी कार्यों में जीवन साथी का भरपूर सहयोग रहेगा। और आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे।


स्वास्थ्य - वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5


 


कर्क - पॉजिटिव - आज का दिन समाजसेवी संस्थाओं के साथ मदद में व्यतीत होगा। तथा धर्म-कर्म संबंधी कार्य में भी आपकी रूचि रहेगी। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलने से तनाव मुक्त होंगे।


नेगेटिव - विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकती है।


व्यवसाय - मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत करें। तथा अपने संपर्क सूत्रों को भी मजबूत करें। इनसे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को अपने बेहतरीन परिणाम देने से उपलब्धि प्राप्त होगी।


लव - परिवार के साथ मनोरंजन व डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही नहीं बरतना है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3


 


सिंह - पॉजिटिव - अपनी पिछली गलतियों से सीख कर आप अपने कार्य संबंधी योजना में परिवर्तन लाएंगे। जो कि बेहतरीन साबित होंगे। भाइयों के साथ भी चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा।


नेगेटिव - जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी प्रकार का झूठा आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर ध्यान न देकर अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें।


व्यवसाय - अपनी कार्य क्षमता और मेहनत पर ही विश्वास रखें। किसी के हस्तक्षेप से आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। वैसे व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी


लव - पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आप के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसी बातों से दूर रहें।


स्वास्थ्य - गर्मी की वजह से बेचैनी और चक्कर आना जैसी तकलीफ रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8


 


कन्या - पॉजिटिव - आज अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते जाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी प्रदान करेगी। और आप अपने काम पर और अधिक एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।


नेगेटिव- कुछ काम समय पर पूरा ना होने के कारण तनाव रहेगा। इसलिए अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना ले। बेहतर होगा कि सबसे पहले महत्वपूर्ण काम निपटा लें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। इसलिए अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त तरीके से रखें।


लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।


स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ बना कर रखेंगे।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1


 


तुला - पॉजिटिव - विद्यार्थियों को इंटरव्यू व कैरियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे।


नेगेटिव- दोस्तों के साथ फिजूल घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी शारीरिक ऊर्जा को बनाकर रखें। आलस व मनोरंजन में समय व्यतीत करने की वजह से बनते कामों में रुकावट आ सकती है।


व्यवसाय- आज ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें। कोई गलती होने की संभावना है।


लव- विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।


स्वास्थ्य- गिरने से या वाहन आदि से चोट लगने की संभावना है। अत्यधिक सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।


नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। और इसकी वजह से आपके स्वाभिमान को भी ठेस पहुंच सकती है। संतान की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें।


व्यवसाय- दैनिक आय में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान केंद्रित करें। कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने से तरक्की मिल सकती हैं।


लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और समर्पण वातावरण को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगे।


स्वास्थ्य - खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। पोलूशन और गर्मी से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4


 


धनु - पॉजिटिव - रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और संबंधों में नजदीकियां आएंगी। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे आज उसके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।


नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुलझाएं। उन्हें डांटने व गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उपज सकती हैं। काल्पनिक बातों पर अधिक ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास करें।


व्यवसाय- आज कुछ नए अनुबंध मिलने की संभावना है। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। लाभ के मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। अतः समय का भरपूर सदुपयोग करें।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।


स्वास्थ्य- गैस, अफारा जैसी पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। हल्का और सुपाच्य खानपान ले।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9


 


मकर - पॉजिटिव - पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी आज बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। समय आपके पक्ष में है, इसका सम्मान करें।


नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार करना अति आवश्यक है। क्योंकि कुछ गलत होने की संभावना लग रही है। आज अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत करना पड़ सकता है।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति सावधानी रखें। अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।


लव- जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से घर अस्त-व्यस्त रहेगा। घर में अपना पूरा सहयोग दें।


स्वास्थ्य - सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - किसी शुभ समाचार के मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा आपकी योग्यता और क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे।


नेगेटिव- परंतु सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना आवश्यक है। कोई भी अनुचित कार्य और आपका क्रोध पूर्ण व्यवहार आपकी योजनाओं को डगमगा सकता है।


व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार संबंधी रूपरेखा पर किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी। परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें।


लव- जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। तथा व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।


स्वास्थ्य - मौसमी बदलाव की वजह से अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी। खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 3


 


मीन - पॉजिटिव - किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा को दुबारा हासिल करवाएगा। जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा।


नेगेटिव- दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें। तथा फिजूल खर्ची से बचें। अचानक ही किसी प्रकार के महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है।


व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में पेपर वर्क पर अधिक ध्यान दें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों से बॉस व अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं


लव- विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी मसला आपस में बैठकर सुलझाने पर समस्या का हल आसानी से निकलेगा।


स्वास्थ्य - सिर दर्द और ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। उमस भरे वातावरण से अपने आप को बचाएं।


भाग्यशाली रंग: बसन्ती, भाग्यशाली अंक: 8


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28   


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 8 2 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...