शनिवार, 18 जुलाई 2020

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हाॅटस्पाॅट घोषित

 


         टीआर ब्यूरो                                                                      सहारनपुर l जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में चार थाना क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के चलते चिन्हित स्थानों को आग्रमि आदेशों तक हाॅट-स्पाॅट घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 551 है। जिले में लाॅकडाउन की व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ करते हुए प्रभावी हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में कन्टेंमेंट की कार्रवाही किया जाना आवश्यक है। 


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां इस आश्य का आदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों को हाॅट-स्पाॅट घोषित किया गया है। उनमें थाना मण्ड़ी क्षेत्र के 12/1484, सराय फैज अली, पुरानी मण्ड़ी तथा रेशमा हाऊस, अपोजिट इस्लामिया इंटर काॅलेज निकट ईदगाह, सहारनपुर शामिल है। इसी प्रकार थाना सदर बाजार क्षेत्र के 445, न्यू आवास विकास कालोनी, निकट बलवान डेरी तथा बालाजी मंदिर वाली गली, साकेत कालोनी, सहारनपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तारामाता मंदिर वाली गली, सुक्खुपुरा, बेरीबाग, सहारनपुर तथा थाना देवबंद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबूपुर दुगचाडी, जखवाला तथा नगरीय क्षेत्र के मौहल्ला लहसबाडा/पत्थर का कुआँ, मौ0 नेचलगढ़, शिक्षक नगर, मौ0 कायस्थबाड़ा, मौ0 ब्रहमपुरी कालोनी, मौ0 किला व पठानपुरा को हाॅट-स्पाॅट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन हाॅट-स्पाॅट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वस्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी तथा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश व निकास पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है।


 जिलाधिकारी ने बताया इन हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में जारी किये गये समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिये गये है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि प्रभावित स्थानों पर हाॅट-स्पाॅट का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाही की जाए।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 21 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक...