मुजफ्फरनगर l इश्क और धोखा फ्रोम शिमला टू शाहपुर l
हिमाचल प्रदेश के शिमला के निकट की रहने वाली लड़की का चंडीगढ़ में रहते समय बागपत क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों 3 साल तक प्रेम संबंधों में एक ही कमरे में रहते रहे बाद में चंडीगढ़ में ही एक मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली शादी होने के बाद लड़की डेढ़ महीने की गर्भवती हो गई। इसी बीच लड़के पर परिजनों का दवाब पड़ता रहा कि वह इस लड़की को अपने साथ नहीं रखेगा क्योंकि लड़की दूसरे समाज से है। लड़का परिजनों के दबाव में आकर लड़की को चंडीगढ़ ही छोड़कर शाहपुर अपनी बहन के यहां आ गया परेशान लड़की रोती बिलखती चंडीगढ़ से शाहपुर पहुंची और कस्बे के एक मार्केट में बैठ कर रोने लगी। लड़की को रोती देख पुलिस को सूचना दी गई पुलिस आई और लड़की को पुलिस चौकी ले गई तथा उससे पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद लड़की को लेकर कस्बे के उस मोहल्ले में गई जहां लड़की ने अपने आप को पहले एक बार लडके के साथ आना बताया। वहां पर लड़का अपनी बहन के मकान पर मिला तो पुलिस ने लड़के से कड़ाई से पूछताछ की तो लड़के ने कहा कि उसने लड़की से शादी कर ली है।
लड़की गर्भवती है लेकिन परिवार के लोग उस पर दबाव बना रहे हैं कि लड़की गैर समाज से है तो इसलिए उसको नहीं रखे। पुलिस ने कहा कि शादी कर ली है लड़की बालिग है लड़की तुम्हारे साथ ही रहेगी तो लड़के की बहन और बहनोई ने लड़की को लड़के के साथ ही रखने में सहमति व्यक्त की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें