शनिवार, 4 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 4 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग * ~ 🌞


⛅ *दिनांक 04 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 11:33 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*


⛅ *नक्षत्र - मूल रात्रि 11:22 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*


⛅ *योग - ब्रह्म रात्रि 12:56 तक तत्पश्चात इन्द्र*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:11 से सुबह 10:51 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:02*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा*


 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विद्यालाभ के लिए मंत्र* 🌷


  🙏🏻 *‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिव्हाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नम: स्वाहा |’*


➡ *यह मंत्र केवल गुजरात महाराष्ट्र के लोग 5 जुलाई को रात्रि 11:02 से 11:45 बजे तक या 6 जुलाई को प्रात : 03:00 बजे से रात्रि 11:12 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद उसी दिन रात्रि 11 से 12 के बीच जीभ पर लाल चंदन से ‘ह्रीं’ मंत्र लिख दें |*


 😛 *जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा उसे विद्यालाभ व अदभुत विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *इसलिए जरूरी है जीवन में गुरु का होना* 🌷


🙏🏻 *हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा गुरु भक्ति को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पवित्र दिन भी है। भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु को सर्वोपरि माना है। वास्तव में यह दिन गुरु के रूप में ज्ञान की पूजा का है। गुरु का जीवन में उतना ही महत्व है, जितना माता-पिता का।*


🙏🏻 *माता-पिता के कारण इस संसार में हमारा अस्तित्व होता है। किंतु जन्म के बाद एक सद्गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान और अनुशासन का ऐसा महत्व सिखाता है, जिससे व्यक्ति अपने सतकर्मों और सद्विचारों से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी अमर हो जाता है। यह अमरत्व गुरु ही दे सकता है। सद्गुरु ने ही भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया, इसलिए गुरु पूर्णिमा को अनुशासन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।*


🙏🏻 *इस प्रकार व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास गुरु ही करता है। जिससे जीवन की कठिन राह को आसान हो जाती है। सार यह है कि गुरु शिष्य के बुरे गुणों को नष्ट कर उसके चरित्र, व्यवहार और जीवन को ऐसे सद्गुणों से भर देता है। जिससे शिष्य का जीवन संसार के लिए एक आदर्श बन जाता है। ऐसे गुरु को ही साक्षात ईश्वर कहा गया है इसलिए जीवन में गुरु का होना जरूरी है।*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *गुरु पूजन* 🌷


🌷 *गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः |*


*गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ||*


*ध्यानमूलं गुरुर्मूर्ति पूजामूलं गुरोः पदम् |*


*मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा ||*


*अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् |*


*तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः ||*


*त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव |*


*त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ||*


*ब्रह्मानंदं परम सुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं |*


*द्वन्द्वातीतं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्षयम् ||*


*एकं नित्यं विमलं अचलं सर्वधीसाक्षीभूतम् |*


*भावातीतं त्रिगुणरहितं सदगुरुं तं नमामि ||*


🙏🏻 *ऐसे महिमावान श्री सदगुरुदेव के पावन चरणकमलों का षोड़शोपचार से पूजन करने से साधक-शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है | मानसपूजा इस प्रकार कर सकते हैं |*


🙏🏻 *मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्री चरण धो रहे हैं … सर्वतीर्थों के जल से उनके पादारविन्द को स्नान करा रहे हैं | खूब आदर एवं कृतज्ञतापूर्वक उनके श्रीचरणों में दृष्टि रखकर … श्रीचरणों को प्यार करते हुए उनको नहला रहे हैं … उनके तेजोमय ललाट में शुद्ध चन्दन से तिलक कर रहे हैं … अक्षत चढ़ा रहे हैं … अपने हाथों से बनाई हुई गुलाब के सुन्दर फूलों की सुहावनी माला अर्पित करके अपने हाथ पवित्र कर रहे हैं … पाँच कर्मेन्द्रियों की, पाँच ज्ञानेन्द्रियों की एवं ग्यारहवें मन की चेष्टाएँ गुरुदेव के श्री चरणों में अर्पित कर रहे हैं …*


🌷 *कायेन वाचा मनसेन्द्रियैवा बुध्यात्मना वा प्रकृतेः स्वभावात् |*


*करोमि यद् यद् सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि ||*


🙏🏻 *शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो जो करते हैं वह सब समर्पित करते हैं | हमारे जो कुछ कर्म हैं, वे सब आपके श्री चरणों में समर्पित हैं … हमारा कर्त्तापन का भाव, हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्रीचरणों में समर्पित है |*


🙏🏻 *इस प्रकार ब्रह्मवेत्ता सदगुरु की कृपा को, ज्ञान को, आत्मशान्ति को, हृदय में भरते हुए, उनके अमृत वचनों पर अडिग बनते हुए अन्तर्मुख हो जाओ … आनन्दमय बनते जाओ …*


*ॐ आनंद ! ॐ आनंद ! ॐ आनंद !*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियों वाला रहेगा। राहत के साथ काम का दबाव भी रह सकता है। कुछ समय से अटका हुआ काम आज अचानक पूरा हो सकता है। आप आराम के मूड में रहेंगे किन्तु इसके कारण जो ज़रूरी काम है उसे अनदेखा न करें। काम को जितना टालेंगे उतना ही आप पर काम का भार बढ़ता जाएगा जो की भविष्य में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढेगा।


 


वृष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ टल रहे निर्णयों पर कठोरता से आगे बढ़ने का समय है। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। वास्तविकता से आंखें फेर लेने से कोई लाभ नहीं है। किसी भी परिस्थिति में आने बारे में अवश्य सोचें और निर्णय लेते समय गिल्टी न महसूस करें। कभी कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिएं।


 


मिथुन - 


आज किसी सामाजिक या व्यवसायिक समारोह में जान-पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है, जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का प्रयोग अपने घेरे से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।


 


कर्क - 


आज का दिन आपको जीवन में कुछ नई घटनाओं के होने का हो सकता है। आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। आप थोड़े सामाजिक सहयोग की ओर झुक सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।


 


सिंह - 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रह सकता है। कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है लेकिन कुछ में आपको निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।


 


कन्या -


आज का दिन आपके लिए पुराने मसलों पर फिर से कोई फैसला लेने का समय है। आपको कोई ऐसा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसे आप कुछ समय से टाल रहे हैं। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। कभी-कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिए। आपको अपने जोखिम का पूरा लाभ मिलेगा।


 


तुला - 


आज आपके मन में थोड़ी बेचैनी और असंतुष्टि का भाव रह सकता है। आज आपका काम में मन कम ही लगेगा। आप परिस्थितियों से बोरियत महसूस कर सकते हैं। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।


 


वृश्चिक -


आज का दिन आपके लिए बार-बार मूड में बदलाव होने वाला रहेगा। किसी भी काम में आपको जल्दबाजी से बचना होगा। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा। यदि किसी निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं, तो हो सकता है उसमें और विलम्ब हो। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे।


 


धनु 


आज का दिन आपके लिए पारिवारिक गतिविधियों में शामिल रहने का है। आपको व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने लोगों पर भरोसा रखें और काम को मिलजुल कर आगे बढ़ाएं। किसी भी मामले में आपको निर्णय लेने में समस्या हो तो मित्रों से भी सलाह ले सकते हैं।


 


मकर -


आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक भी साबित हो सकता है। फिर भी कुछ नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास रह सकती है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें।


 


कुंभ -


आज के दिन बिजनेस और करियर के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों।


 


मीन - 


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी परिस्थितियों का निर्माण करने वाला है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


 


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


 


शुभ अंक : 4, 8 ,18 , 22, 45, 57


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


 


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...