शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 31 जुलाई 2020


🌞 ~ * पचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 07:05 तक तत्पश्चात मूल*


⛅ *योग - इन्द्र सुबह 11:13 तक तत्पश्चात वैधृति*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:33 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:13*


⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - पवित्रा-दामोदर द्वादशी, वरद लक्ष्मी व्रत*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शनि प्रदोष* 🌷


➡️ *01 अगस्त 2020 को शनि प्रदोष है ।*


*शनिवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे शनिप्रदोष कहा जाता है।*


🙏🏻 *शनिप्रदोष व्रत की महिमा अपार है | स्कन्दपुराण में ब्राह्मखंड - ब्रह्ममोत्तरखंड में हनुमान जी कहते हैं कि*


🌷 *एष गोपसुतो दिष्ट्या प्रदोषे मंदवा सरे । अमंत्रेणापि संपूज्य शिवं शिवमवाप्तवान् ।।*


*मंदवारे प्रदोषोऽयं दुर्लभः सर्वदेहिनाम् । तत्रापि दुर्लभतरः कृष्णपक्षे समागते ।।*


👉🏻 *एक गोप बालक ने शनिवार को प्रदोष के दिन बिना मंत्र के भी शिव पूजन कर उन्हें पा लिया। शनिवार को प्रदोष व्रत सभी देहधारियों के लिए दुर्लभ है।*


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *रक्षाबंधन* 🌷


🙏🏻 *03 अगस्त 2020 सोमवार को रक्षाबंधन है ।*


➡ *सर्वरोगोपशमनं सर्वाशुभविनाशनम् ।*


*सकृत्कृते नाब्दमेकं येन रक्षा कृता भवेत् ।।*


🙏🏻 *इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है ।इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य रक्षति हो जाता हैं ।(भविष्य पुराण)*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *मनु स्मृति* 🌷


🙏🏻 *भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन (03 अगस्त, सोमवार) एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।*


 🌷 *श्लोक-*


*यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।*


➡ *मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ*


1⃣ *वस्त्र*


*वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।*


2⃣ *आभूषण*


*आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।*


3⃣ *मधुर वचन*


*महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


 


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


एकादशी


 


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


 


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


 


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


 


प्रदोष


 


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


अमावस्या


 


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।


 


वृषभ -


आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। अपने समय को महत्त्व दें, आज उसे दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में नष्ट न करें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें।


 


मिथुन - 


आज का दिन आपके लिए शानदार है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।


 


कर्क -


सेहत के लिए अपनी मेहनत करते रहें, जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। जैसे-जैसे पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।


 


सिंह - 


आज का दिन आपके लिए क्रिएटिव एनर्जी का स्तर ऊंचा रखने का है। आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है कि आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।


 


कन्या - 


आज आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा टालना पड़ सकता है। आप को कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों के पूरा होने में समय लग सकता है। आज अपनी जिम्मेदारियों और आवश्यक कामों को थोड़ा तेजी से निपटाएं, अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ समस्या महसूस करेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें।


 


धनु - 


आज आपको अपनी योग्यता के मुताबिक काम मिलने या कोई भूमिका मिलने नहीं मिलने से आपको थोड़ी असहजता का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने क एलिए दिन अच्छा है, कोई नयी योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।


 


मकर - 


आज आपको आपकी कल्पनाशक्ति का पुरस्कार मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं के लिए तारीफ मिलेगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।


 


कुंभ - 


आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा हो सकता है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिस कारण मन में उदासी-सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।


 


मीन -


आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित परिस्थितियों और अप्रत्याशित लाभ वाला रहेगा। परिस्थितियां शुरुआत में थोड़ी विरोध वाली लगेंगी लेकिन अंत में वो आपके फेवर में आ जाएंगी। इसके लिए आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040 2060,   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 


 


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


 


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...