मेरठ। मेरठ में 8 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। वहीं एक संक्रमित ने शुक्रवार रात को मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रशीदनगर की रहने वाली जीशान फातिमा (52) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। शनिवार को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। मेरठ में इनसे पहले 17 और लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का यह सिलसिला रुक नहीं रहा है।
सहारनपुर जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या 203 पर पहुंच गई। हालांकि 184 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और फिलहाल 19 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं। नोएडा लैब से शनिवार को दो चरणों में जारी की गई सूची में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इसमें आठ पॉजिटिव देवबंद के हैं, जो मुंबई और इंदौर से आए थे। इन सभी को जामिया तिबिया कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। एक मामला नागल के खेड़ामुगल का है।
शनिवार, 16 मई 2020
मेरठ में 8 सहारनपुर में कोरोना के 10 नए मामले
Featured Post
एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है। पुलिस के अनुसार ...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें