रविवार, 17 अगस्त 2025

एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग


गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है। 

पुलिस के अनुसार सुबह तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग कर मौके से बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि 3 अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली। गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि यह हमला उन्होंने करवाया है।पोस्ट में लिखा है, "जय भोले की, राम राम! आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वो हमने चलवाई। इसने बेटिंग एप का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं।"गैंग ने अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को चेतावनी दी कि सट्टेबाजी का प्रचार करने वालों को गोली या कॉल का सामना करना पड़ सकता है।

उधर, गुरुग्राम पुलिस ने एक नामी यूट्युबर के घर पर हमले की जानकारी मिलते ही तुरंत जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। एल्विश के पिता रामअवतार ने बताया कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है।  पुलिस के अनुसार ...