संभल । संभल जिले में पुजारी और उसके बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव की है। पुजारी पिता-पुत्र के शव शिव मंदिर में शुक्रवार को सुबह मिले। दोनों के गले पर निशान मिले हैं। घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन चल रही है। पुजारी का नाम अमर सिंह उम्र 60 वर्ष है। बेटे का नाम जयवीर उम्र 21 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
इससे पहले 27 अप्रैल की देर रात बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई थी। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। दोनों साधु शिव मंदिर की देखरेख और पुरोहित का काम करते थे। देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की हत्या कर दी गई थी। मंदिर में साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले थे। पुलिस मामले में एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार, 29 मई 2020
मंदिर में मिले पुजारी और उसके बेटे के शव
Featured Post
कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने से हड़कंप
लखनऊ। कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर उत्पीड़न और अवैध ...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें