शनिवार, 23 मई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 23 मई 2020


 🕉~ *आज का पंचांग* ~ 🕉🌞


                      *।। श्री हरि : ।।*


⛅ *दिनांक - 23 मई 2020*


⛅ *दिन - शनिवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - रात्रि 12:17 तक प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - रात्रि 04:52 तक रोहिणी*


⛅ *योग - सुबह 06:37 से सुकर्मा*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:05 से 10:44* 


⛅ *सूर्योदय - 05:59*


⛅ *सूर्यास्त - 19:11* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा प्रारंभ*


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


 


🌷 *खाज (Pruritis)* 🌷


➡ *पहला प्रयोगः आँवले के 2 ग्राम चूर्ण को 1 लीटर पानी में भिगोकर उसका पानी लगाने से तथा पूरे दिन वही पानी पीने से खाज में लाभ होता है।*


➡ *दूसरा प्रयोगः सफेद ऊन की राख को गाय के घी में मिलाकर खाज पर लगाने से लाभ होता है।*


➡ *तीसरा प्रयोगः पुराने खाज (विचिर्चिका) में डामर का लेप उत्तम दवा है।*


*डामर लगाकर पट्टी बाँधकर चार दिन के बाद खोलकर पुनः पट्टी बाँधें, ऐसी तीन पट्टियाँ बाँधें, चौथी पट्टी बाँधने के बाद एक सप्ताह बाद पट्टी खोलें तो खाज पूर्णतः मिट जायेगी।*


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🏡 *घर के अन्य स्थानों की बजाए रसोई घर में बैठकर खाना खाने से घर में राहु का प्रभाव कम होता है और सुख-शांति बनी रहती है।*


शनिवार के शाम को हनुमान चालीसा को पाठ जरूर करे। शनिवार शाम को हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करने से उसके भाग्य खुल जाते है । शनिवार शाम को 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करके 11 हनुमान चालीसा को 11 जानकार लोगो में बाट दे।


🌷 *बरकत बढ़ाने के लिए* 🌷


📆 *रविवार, सप्तमी, नवमी, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण का दिन छोड़कर बाकी के दिनों में आंवले का रस शरीर पर लगाकर नहाने से भी घर में बरकत बढ़ती है देशी गाय का दूध पानी में डाल दें..थोड़ा सा ही ..उससे नहाने से भी जो बोलते हैं कि हमारे घर में बचत नहीं है वो होगी अथवा गाय का दूध सुबह जल्दी न मिल पाए तो दही गाय के दूध का ..वो शरीर पर मल के नहाने से भी बचत होती है... कष्ट कम हो जाते हैं ।*


🙏🏻 *- 


 


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻कैसी भी बुरी या गलत नज़र से बचने के लिए


एक कोरे लाल कपड़े से रात को शरीर बाल से ले के पैर के नाखून तक पोछ ले फिर थोड़ी थोड़ी 5तरह की दाल और 5 फूल सिरहाने रख के सो जाएं और सुबह जल्दी बाए पैर से दाएं पैर तक 7बार उतार के किसी चौराहे पे रख आएं और मूड के न देखै लेकिन धयान रहे आते जाते किसी से बात से बात नही करे।कैसी भी बुरी नज़र या टोना टोटका होगा तो तुरंत उत्तर जाएगा।


पंचक 


14मई2020 शाम 07.20 से 


19मई 2020 शाम 07.53 तक


 


एकादशी 


4मई 2020 सोमवार


18मई 2020 सोमवार


 


प्रदोष


5मई 2020 मंगलवार


19मई 2020 मंगलवार


 


 अमावस्या


22मई 2020 शुक्रवार


 


 पूर्णमासी


7मई 2020 गुरुवार


 


मेष - पॉजिटिव - आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ।


नेगेटिव - घर का वातावरण और आपका मन अशांत हो सकता है। इस गोचर के दौरान किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें, वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है।


लव - नए प्रेमी जोड़ों को कुछ परेशानी हो सकती है| काम की अधिकता बढ़ने से आप अपने साथी को अधिक समय नहीं दे पाएंगे| इस कारण संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं|


व्यवसाय - यह समय नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में भाग दौड़ से भरा होगा| हो सकता की आपके प्रयासों के अनुसार आपको फल की प्राप्ति न हो परन्तु निराश न हों और कोशिश करते रहें|


स्वास्थ्य - बाहर के खाने पीने पर ध्यान देने की आवश्यकता है|


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7


 


वृष - पॉजिटिव - चंद्रमा का यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने सभी प्रयासों और कार्यों में सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप धार्मिक मामलों में भी लिप्त रहेंगे। यह समय खुद को अध्यात्म से जोड़ने के लिए बेहतर रहेगा।


नेगेटिव - इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने की योजना बनाना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कि इस समय की जाने वाली यात्राओं को बाद के लिए टाल दें। ग्रहों की स्थिति की वजह से आपकी एकाग्रता में कुछ कमी भी आ सकती है।


लव - आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने में हिचकिचाएंगे नहीं| स्कूल अथवा कॉलेज में कोई प्रेम सम्बन्ध जुड़ सकता है| प्रेमी एक दूसरे को उपहार देकर अपने समबन्धों को मज़बूत बनाने के प्रयास करेंगे|


व्यवसाय - यदि आप नया व्यवसाय खोलने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएँगी और आने वाले समय में आप अपने नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - वाहन चलाते समय सतर्क रहें|


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन - पॉजिटिव - यदि आप नौकरी करते हैं, तो काम से जुड़ी आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आपके कौशल और क्षमताओं को बढ़ाएंगे। आप अपने पुराने दोस्तों से एक बार फिर से जुड़ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की मदद से इस दौरान लाभ प्राप्त होगा।


नेगेटिव - अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।


लव - समबन्धों में आई दूरियां समाप्त होंगी| जो लोग विवाहित होने के बाद भी किसी प्रकार के प्रेम संबंधों में उलझे हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है|


व्यवसाय - आसान और सीधे कामों को करने में आपका ज़्यादा मन लगेगा। आप अपने पैसे के छोटे-छोटे हिस्से को कई निवेश योजनाओं में लगाकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - बिमारी की हाल की अवस्था में आयुर्वेद और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे|


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


 


कर्क - पॉजिटिव - आपके भाई-बहन आपको सहयोग करेंगे। इस दौरान आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। संतान आपको कोई अच्छी खबर सुना सकता है। उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बहुत ही अनुकूल समय होगा। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा और पुरानी सभी ग़लतफ़हमियाँ दूर होंगी।


 


नेगेटिव - आपको सलाह दी जाती है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें और हर फैसला सोच समझ कर लें। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।


लव - नए मित्र बनाने के अवसर मिलेंगे जो आपको लाभ पहुंचाएंगे| कोई नया मित्र आपके मन में प्रेम के भाव जगा सकता है| एक से अधिक प्रेम समबन्धों में पड़ने से स्वयं को बचाएँ|


व्यवसाय - इस दौरान आप कोई भी निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। आपके दिमाग में रचनात्मक विचार होने के बावजूद, आपको उन्हें क्रियान्वित करने में कठिनाई होगी।


स्वास्थ्य - मौसम बदलने से फैलने वाली बिमारियों से बचना आवश्यक है|


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 4


 


सिंह - पॉजिटिव - इस दौरान आध्यात्मिक या परोपकारी गतिविधियों में भी आप लिप्त हो सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आपको काफी भावुक और संवेदनशील बनाएगी। यदि आप किसी विदेशी संगठन में काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।


नेगेटिव - कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी कार्यों को आपको संभल कर करना होगा, नहीं तो आपकी लापरवाही के चलते इस दौरान आप किसी तरह की साज़िश में उलझ सकते हैं, जो आपके मन की शांति और कार्य को बाधित करेगा। आपके मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे, और आप अपनी योजनाओं को लागू करने में विफल रहेंगे।


लव - जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी| फलकथन के अनुसार गणेश जी कहते है की प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है|


व्यवसाय - यह समय अपनी गहरी लालसा और विचारों के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल है। इसलिए, इस समय अपने विचारों को अभिव्यक्त करना लाभकारी परिणाम दिलाएगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के विषय में कोई न कोई चिंता बनी रहेगी|


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8


 


कन्या - पॉजिटिव - आपके पास कई अवसर आएँगे, जो आपकी आय को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आपकी सामाजिक स्थिति में भी इस हफ्ते सुधार होगा। आपके विचारों को इस दौरान सराहा जाएगा। माता या माता तुल्य स्त्री से भी लाभ होने की संभावना है।


नेगेटिव - आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि सकारात्मक और आशावादी बनें। इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधि जो कानून या सरकार के खिलाफ हो उसे भूलकर भी ना करें, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फँस सकते हैं।


लव - यदि अपने किसी प्रिय के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए उचित नहीं है| ग़लतफ़हमियाँ बढेंगी और रिश्तों में फीकापन आएगा|


व्यवसाय - इस दौरान आप काफी रचनात्मक और कल्पनाशील स्थिति में रहेंगे। इस दौरान की गयी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन बाहर की परिस्थितियों को देखते हुए अभी अपनी यात्राओं को कुछ समय के लिए टाल दें।


स्वास्थ्य - योग एवं ध्यान से सेहत में अवश्य सुधार आएगा|


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 8


 


तुला - पॉजिटिव -


 


धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा| आपको अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिस्पर्धी भावना के माध्यम से अपनी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे।


नेगेटिव - हालांकि, यह समय आपको कुछ हद तक अति आत्मविश्वासी बना सकता है। इस दौरान आप पर काम का बोझ भी रहेगा। इसलिए एक समय में एक ही कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। चंद्रमा की स्थिति आपको ख़र्चीला बना सकती है। आप अपने ऐश-आराम की चीज़ों आदि पर काफी पैसा ख़र्चा कर सकते हैं।


लव - जो कुछ भी बोलें बहुत सोच विचार कर बोलें और प्रेमीजन आपसी समझ के साथ आगे बढ़ें| एक दूसरे को सहयोग और समय दोनों दें| विवाहित जोड़े भी एक दूसरे के लिए समय निकलें|


व्यवसाय - कुछ वित्तीय असुरक्षा और उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आय की तुलना में खर्च निश्चित रूप से अधिक होगा, जिसकी वजह से तनाव संभव है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य थोडा बिगड़ सकता है|


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - उच्च प्रबंधन और सरकारी क्षेत्रों से सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको पिता या पिता तुल्य लोगों का साथ मिलेगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।


नेगेटिव - इस समय आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, जिसका बाद में आपको पछतावा होगा। इसलिए इस दौरान व्यावहारिक बनें और भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। काम के संबंध में यात्रा करने के मौके मिलेंगे, लेकिन फ़िलहाल इन यात्राओं को टाल देना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।


लव - विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी सही जीवन साथी मिलने में समय लगेगा| आप अपनी शर्तों पर जीवन जियेंगे और हो सकता है कि प्रेम की ओर रुचि कम रहे|


व्यवसाय - जो जातक लॉकडाउन के चलते घर से कार्य कर रहे उनका नेतृत्व कौशल उन्हें लाभ दिलाएगा और आपके वरिष्ठ अधिकारियों का साथ भी आपको मिलेगा।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम से होने वाली बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं|


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3


 


धनु - पॉजिटिव - याद रखें - यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।


नेगेटिव - आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें और तालमेल बना कर चलें। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।


लव - यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच समझ कर आगे बढें| अपने प्रेम संबंधों को सँभालने के लिए शक करने से बचें और मिलकर अपने प्रेम को सींचें|


व्यवसाय - यदि आप आयात-निर्यात के व्यवसाय में हैं, या फिर किसी विदेशी संगठन में काम कर रहे हैं, तो आपको शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।


स्वास्थ्य - अधिक कार्यभार के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है|


भाग्यशाली रंग: सोनेरी, भाग्यशाली अंक: 8


 


मकर - पॉजिटिव -इस दौरान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जाएगी। व्यापारी इस समय अपने व्यापार को अच्छी तरह संभालेंगे और नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे। नौकरी करने वाले जातक जो देशव्यापी तालाबंदी की वजह से घर से कार्य कर रहे हैं, उन्हें नई पहचान मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है।


नेगेटिव - अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आपकी अपने पार्टनर से अपेक्षाएँ अधिक हो सकती हैं।


लव - प्रेमी जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। ग्रहों की यह स्थिति आपके रिश्ते को नया आयाम देगी। यदि आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम में हैं, तो यह समय अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए बेहतर है।


व्यवसाय - आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। इस समय आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों आदि से भी लाभ मिलने की संभावना है।


स्वास्थ्य - किसी भी प्रकार की बीमारी को हलके में न लें और सतर्क रहें|


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3


 


कुंभ - पॉजिटिव - इस दौरान अपनी परियोजनाओं को शुरू करने में आप सफल रहेंगे। आप अपने दिनचर्या के मामलों में अधिक व्यावहारिक और संगठित होंगे। इस दौरान आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा, खासतौर पर आपकी माता जी आपको सहयोग करेगी और साहस बढ़ाएंगी।


नेगेटिव - आपका मन विचलित रहेगा और इस वजह से आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, जो आपकी भावनाओं को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।


लव - समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका मनमौजी रवैया रिश्ते में तकरार का कारण बन सकता है। रिश्ते को सही तरीके से चलाने के लिए इस समय अपने साथी पर किसी भी तरह का दबाव बनाने की कोशिश ना करें।


व्यवसाय - अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।


स्वास्थ्य - मोटापे के कारण मांसपेशियों में पीड़ा हो सकती है|


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4


 


मीन - पॉजिटिव - इस दौरान कई ऐसे मौके आएँगे, जब आप खुद को दुविधा की स्थिति में फंसा हुआ पाएंगे, जिसकी वजह से निर्णय लेने में भी कठिनाई होगी। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको इस दौरान अनेकों अवसर मिलेंगे, जिसकी मदद से आप लाभ पा सकते हैं।


नेगेटिव - आपको सलाह दी जाती है कि झूठ कम बोलें और योग, ध्यान आदि करें। यदि निर्णय लेना बेहद आवश्यक है, तो विशेषज्ञ या किसी बड़े की सलाह ज़रूर लें। आपके लिए इस समय अपने संचित धन की बचत और निवेश करने के बारे में योजना बनाना ही सही रहेगा।


लव - केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा।


व्यवसाय - आपकी ये योजनाएं आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करेंगी। चंद्रमा की स्थिति आपको साहसी और महत्वाकांक्षी बनाएगी, जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासों में वृद्धि करेंगे।


स्वास्थ्य - लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों को बहुत सावधानी बरतनी होगी|


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई


 


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।


 


अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...