नई दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के बाद देशभर में जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार फिलहाल लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय है। हालांकि लॉकडाउन-4 यानी 18 मई से नियमों में बदलाव करते हुए कुछ छूट जरूर दी जा सकती हैं।
लॉकडाउन का चौथा चरण अब तक के लॉकडाउन से अलग हो सकता है। इसमें कोरोना के जोन, ग्रीन, ऑरेंज और रेड के आधार पर छूट दी जा सकती हैं। जहां केस कम हैं वहां शर्तों के साथ बसों की चलाया जा सकता है। ऑटो रिक्शा और कैब को अधिकतम 2 यात्रियों को बैठाने की अनुमति के साथ चलाने की इजाजत हो सकती है।
कुछ शर्तों के साथ घरेलू उड़ानों को भी मंजूरी दी जा सकती है इसके अलावा ग्रीन जोन में शॉपिंग मॉल्स में कुछ दुकानों को ऑड इवन फॉर्मूला के साथ खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा होम डिलीवरी की शर्त पर रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके साथ-साथ दिल्ली में मेट्रो सेवा को भी शुरू किया जा सकता है।
रेड जोन में अभी ज्यादा छूट की उम्मीद नहीं है। वहीं कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रह सकती है। इसके अलावा इस दफा राज्यों को जोन तय करने का अधिकार दिया जा सकता है। जिसकी मांग कई राज्य कर चुके हैं। इसके अलावा देशभर में मजदूरों की वापसी को लेकर भी कुछ नियम आ सकते हैं।
24 मार्च की रात को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन रहेगा। बाद में इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। फिलहाल कई राज्यों से जो केंद्र को सुझाव आए हैं और जिस तरह से खासतौर से लॉकडाउन-3 में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि लॉकडाउन अभी खुलने वाला नहीं है। इसे फिलहाल 31 मई तक बढाया जाना तय है।
शनिवार, 16 मई 2020
31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, ये छूट संभव
Featured Post
एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है। पुलिस के अनुसार ...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें